Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्रांस-सहारा व्यापार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|प्रमुख ट्रांस-सहारा व्यापार मार्गों को दर्शाने वाला फ्रेंच भाषा का मानचित्र (1862) ट्रांस-सहारा व्यापार उत्तरी अफ्रीका और उप-सहारा अफ्रीका के बीच का व्यापार है जिसके लिए सहारा से होकर यात्रा करनी पड़ती है। यद्यपि यह व्यापार प्रागैतिहासिक काल में शुरू हुआ लेकिन व्यापार का चरम 8वीं शताब्दी से लेकर 17वीं शताब्दी के प्रारम्भ तक रहा। लीबिया और अल्जीरिया में कम से कम 7000 ईसा पूर्व से ही पशुपालन (भेड़ और बकरियों को चराना), बड़ी बस्तियां और मिट्टी के बर्तन मौजूद थे। मध्य सहारा (अहागर) में मवेशियों को 4000 से 3500 ईसा पूर्व के बीच लाया गया। शुष्क क्षेत्रों में उल्लेखनीय शैलचित्र (3500 से 2500 ईसा पूर्व के) वनस्पतियों और जीवों का चित्रण करते हैं जो आधुनिक रेगिस्तान में मौजूद नहीं हैं।शिलिंगटन केविन हिस्ट्री ऑफ अफ्रीका 1995 सेंट मार्टिन प्रेस लंदन 978-0-312-12598-1 https://archive.org/details/historyofafrica00shil 19 जनवरी 2025 ट्रांस-सहारा व्यापार मार्गों पर संस्कृति और धर्म का भी आदान-प्रदान हुआ। कई पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों ने अंततः अरबी लेखन और उत्तरी अफ्रीका के धर्म को अपना लिया जिसके परिणामस्वरूप ये राज्य मुस्लिम दुनिया में समाहित हो गये। आरंभिक ट्रांस-सहारा व्यापार नकादा युग में प्राचीन व्यापार सहारा के उत्तरपूर्वी कोने तक फैला हुआ था। नकादा प्रथम काल में पूर्व-राजवंशीय मिस्रवासियों(प्रागैतिहासिक मिस्र) ने दक्षिण में नुबिया, पश्चिम में पश्चिमी रेगिस्तान के मरूद्यानों तथा पूर्व में पूर्वी भूमध्यसागरीय संस्कृतियों के साथ व्यापार किया। कई व्यापारिक मार्ग भोजन और पानी की आपूर्ति के लिए एक मरूद्यान से दूसरे मरूद्यान तक जाते थे। ये मरूद्यान बहुत महत्वपूर्ण थे।क्लेटन पीटर आर्थर क्रॉनिकल ऑफ़ द फिरौन: द रिज़्न बॉय रिज़्न रिकॉर्ड ऑफ द रूलर्स एंड डाइनेस्टीज ऑफ एन्सियंट इजिप्ट 1994 थेम्स एंड हड़सन लंदन 0-500-05074-0 https://archive.org/details/chronicleofphara00clay/page/61/mode/1up 19 जनवरी 2025 उन्होंने ब्लेड और अन्य वस्तुओं को आकार देने के लिए सेनेगल से ज्वालाकाच(ऑब्सिडियन) का भी आयात किया।एन्सियंट इजिप्टियन मैटीरियल्स एंड टेक्नोलॉजी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस कैम्ब्रिज ; न्यूयॉर्क 0-521-45257-0 इन्हें भी देखें सहारा मरुस्थल अफ्रीका के क्षेत्र सन्दर्भ श्रेणी:व्यापारिक क्षेत्र श्रेणी:व्यापार का इतिहास श्रेणी:अफ़्रीका