411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ैंटेसी फ़िल्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|वर्ष 1924 की अमेरिकी फ़ैंटेसी फ़िल्म द थीफ़ ऑफ़ बगदाद का पोस्टर।
फ़ैंटेसी फ़िल्म (Fantasy film) फ़िल्मों की एक व्यापक शैली है।What does fantasy film mean? https://www.definitions.net/definition/fantasy+film www.definitions.net 14 सितम्बर 2026 en फ़ैंटेसी फ़िल्म का क्या मतलब है? इस शैली के अंतर्गत वे फ़िल्में आती हैं जिनमें जादुई विषय, अलौकिक घटनाएँ, पौराणिक कथाएँ, लोककथाएँ या अनोखी काल्पनिक दुनियाएँ दिखाई जाती हैं। इस शैली को विज्ञान-कथा फ़िल्मों और डरावनी फ़िल्मों के साथ-साथ कल्पनात्मक कथा का एक रूप माना जाता है, हालाँकि इन शैलियों में आपस में कुछ समानताएँ भी होती हैं।निकोल स्फेटकु The Art of Movies 2014 115 https://www.google.co.in/books/edition/The_Art_of_Movies/OUCDAwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=Fantasy+film&pg=PA115&printsec=frontcover 14 सितम्बर 2026 en फ़िल्मों की कला फ़ैंटेसी फ़िल्मों के कथानक में अक्सर स्वैरकल्पना, असल ज़िंदगी से दूर ले जाने वाले अनुभव और असाधारण चीज़ों के तत्व शामिल होते हैं।FANTASY FILMS https://www.filmsite.org/fantasyfilms.html फ़िल्मसाइट 14 सितम्बर 2026 en फ़ैंटेसी फ़िल्म
इतिहास
1900–1920
सबसे शुरुआती फ़ैंटेसी फ़िल्में मूक फ़िल्मों के दौर में फ़्रांसीसी फ़िल्म निर्माता जॉर्जेस मेलिएस ने वर्ष 1903 से बनानी शुरू की थी। इनमें सबसे मशहूर फ़िल्म वर्ष 1902 में आई अ ट्रिप टू द मून थी। मूक फ़िल्मों के सुनहरे दौर में सबसे बेहतरीन फ़ैंटेसी फ़िल्में डगलस फेयरबैंक्स की द थीफ़ ऑफ़ बगदाद (1924), फ्रिट्ज़ लैंग की डी निबेलुंगेन (1924) और 'डेस्टिनी' (1921) थीं। इस शैली की अन्य उल्लेखनीय फ़िल्मों में एफ.डब्ल्यू. मुर्नौ की रोमांटिक डरावनी फ़िल्म फैंटम, एल्मो लिंकन अभिनीत फ़िल्म टार्ज़न ऑफ़ द एप्स और डी.डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ की फ़िल्मद सॉरोज़ ऑफ़ सैटन शामिल थीं।
1930
सवाक फ़िल्मों के आने के बाद, हर उम्र के दर्शकों को वर्ष 1937 की स्नो व्हाइट एंड द सेवेन ड्वार्फ्स से लेकर वर्ष 1939 की द विज़ार्ड ऑफ़ ओज़ जैसी फ़िल्में देखने को मिलीं। वर्ष 1933 में आई किंग कॉन्ग उस दौर की एक और खास फ़िल्म थी। यह फ़ैंटेसी फ़िक्शन की लॉस्ट वर्ल्ड शैली से काफ़ी प्रेरित थी। इसी तरह वर्ष 1935 में एच. राइडर हैगार्ड के उपन्यास 'शी' पर बनी फ़िल्म भी इसी शैली से प्रेरित थी। यह उपन्यास अफ़्रीका के एक ऐसे अभियान की कहानी है जिसमें एक अमर रानी आयशा की खोज की जाती है।
इन्हें भी देखें
एडवेंचर फ़िल्म
एक्शन फिल्म
कल्ट फ़िल्म
एक्शन फिल्म
हास्य फ़िल्म
सन्दर्भ
श्रेणी:फिल्म शैली
श्रेणी:फ़िल्म
श्रेणी:फ़िल्म के प्रकार
श्रेणी:मनोरंजन
बाहरी कड़ियाँ
अब तक की सबसे बेहतरीन फ़ैंटेसी फ़िल्में आईएमडीबी पर
अब तक की 27 सबसे बेहतरीन फ़ैंटेसी फ़िल्में
श्रेणी:काल्पनिक साहित्य का इतिहास