411 REFERENCE · Wikipedia
2017 पटना नाव दुर्घटना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2017 पटना नाव दुर्घटना 14 जनवरी 2017 शाम 6:30 बजे के आसपास (भारतीय मानक समय)http://khabar.ndtv.com/news/bihar/boat-capsizes-in-ganga-river-in-patna-several-dead-1648879 पटना हादसा : गंगा में नाव पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवज़े का ऐलान एनडीटीवी जनवरी 15, 2017 जनवरी 15, 2017 https://web.archive.org/web/20170115164836/http://khabar.ndtv.com/news/bihar/boat-capsizes-in-ganga-river-in-patna-several-dead-1648879 15 जनवरी 2017 dead गंगा नदी, पटना बिहार, भारत क्षमता से ज्यादा भीड़ 24 मृत्यु
14 जनवरी 2017 को भारतीय नगर पटना, बिहार में एक नाव, जिसमें 70 लोग सवार थे, गंगा नदी में डूब गयी। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 24 लोगो की मौत हुई है। यह दुर्घटना पटना के एनआईटी घाट के निकट हुई।http://hindi.news18.com/news/nation/a-boat-carrying-35-people-capsizes-in-river-ganga-in-patna-933361.html पटना में 70 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 21 की मौत, कई अभी भी लापता न्यूज़ 18 इंडिया जनवरी 14, 2017 जनवरी 15, 2017 https://web.archive.org/web/20170116200848/http://hindi.news18.com/news/nation/a-boat-carrying-35-people-capsizes-in-river-ganga-in-patna-933361.html 16 जनवरी 2017 dead
दुर्घटना
यह दुर्घटना उस समय हुई जब नाव मकर संक्रांति के पर्व पर जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही थी।http://abpnews.abplive.in/india-news/patna-boat-capsizes-in-ganga-with-50-onboard-21-dead-539370 पटना में बड़ा हादसा: गंगा में नाव पलटने से 20 की मौत, दर्जनों लापता एबीपी न्यूज़ जनवरी 14, 2017 जनवरी 15, 2017 https://web.archive.org/web/20170116144221/http://abpnews.abplive.in/india-news/patna-boat-capsizes-in-ganga-with-50-onboard-21-dead-539370 16 जनवरी 2017 dead घटना एनआईटी घाट के निकट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर महिलाओं व बच्चों समेत 40 लोग सवार थे।http://www.thehindu.com/news/national/other-states/Several-feared-dead-in-Patna-boat-accident/article17040264.ece Several feared dead in Patna boat accident द हिन्दू en 14 जनवरी 2017 15 जनवरी 2017 नाव दुर्घटनाग्रस्त तब हुई जब यह घाट पर पहुचने ही वाली थी। नाव की क्षमता 30 लोगो की थी, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमे 40 से 50 लोग सवार थे।http://www.reuters.com/article/us-india-boat-idUSKBN14Y0Q0 Death toll rises to 24 after India Ganges boat capsize रायटर्स en 15 जनवरी 2017 16 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170115225348/http://www.reuters.com/article/us-india-boat-idUSKBN14Y0Q0 15 जनवरी 2017 live
राहत एवं बचाव कार्य
नाव पलटते ही उसमें सवार लोग नदी में डूबने लगे। ये देख आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने में जुट गए। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ़ की टीम भी रबड़ के ट्यूब की मदद से डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गई। 14 जनवरी को 19 लोगो का शव बरामद हुआ, जबकि अगले दिन 5 और लोगो के मृत्यु की पुष्टि हुई। 9 लोगो को नदी से जिन्दा भी बचाया गया, जबकि दर्जन भर लोग नदी की धारा में बह गये। 8 लोगो को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मदद
भारत के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने मारे गये लोगो के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख तथा घायलों के लिये ₹50 हजार की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक परिवारों के लिये ₹4 लाख की घोषणा की।
जांच
बिहार सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में गठित जांच समिति को इस घटना की पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के लिए भी कहा।http://aajtak.intoday.in/story/nitish-kumar-does-meeting-over-boat-accident-in-patna-1-906982.html नीतीश कुमार ने नाव दुर्घटना पर की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आज तक 16 जनवरी 2017 16 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170116172712/http://aajtak.intoday.in/story/nitish-kumar-does-meeting-over-boat-accident-in-patna-1-906982.html 16 जनवरी 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:पटना
श्रेणी:गंगा नदी
श्रेणी:2017 में भारत में आई आपदा