Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|रीपर ड्रोन, जो निगरानी व प्रहार दोनों के लिये प्रयोग होता है। अधिकतर ऐसे सक्षम मानव रहित विमान और प्रक्षेपास्त्रों के क्रय-विक्रय के लिये प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की सदस्यता आवश्यक है। मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (Missile Technology Control Regime), जिसे संक्षिप्त में ऍम॰ टी॰ सी॰ आर॰ (MTCR) भी कहते हैं, कई देशों का एक अनौपचरिक संगठन है जिनके पास प्रक्षेपास्त्र व मानव रहित विमान (ड्रोन) से सम्बन्धित प्रौद्योगिक क्षमता है और जो इसे फैलने से रोकने के लिये नियम स्थापित करते हैं। जून 2016 में इसमें 35 देश शामिल थे। 27 जून 2016 को भारत इसका पूर्ण सदस्य बन गया। नियंत्रण ग़ैर-सदस्यों को प्रक्षेपास्त्र व ड्रोनों से सम्बन्धित प्रौद्योगिकी ख़रीदने व बेचने दोनों में कठिनाईयाँ होती हैं। सदस्यों में यह आपसी नियम है कि यदि एक सदस्य किसी देश को कोई तकनीक या उपकरण देने से मना कर दे तो हर अन्य सदस्य भी उस देश को मना कर देता है।http://www.armscontrol.org/factsheets/mtcr The Missile Technology Control Regime at a Glance Arms Control Association 2010-06-11 https://web.archive.org/web/20180131043930/https://www.armscontrol.org/factsheets/mtcr 31 जनवरी 2018 dead सदस्यता इस संगठन में सम्मिलित होने के लिये यह आवश्यक है कि कोई भी वर्तमान सदस्य प्रस्तावित देश के लिये आपत्ति न जतलाये। सन् 2015 में भारत की सदस्यता को इटली ने रोक लिया था, हालांकि 2016 में भारत के विरुद्ध कोई आपत्ति न आने से उसकी सदस्यता का मार्ग सरल हो गया है।"[ India clears final hurdle to join missile control group, diplomats say]," Douglas Busvine, Reuters, 7 June 2016, ... Under this 'silent procedure,' India's admission follows automatically, diplomats from four MTCR member nations told Reuters on condition of anonymity. A senior official of the U.S. State Department told Reuters this step would allow India to become a formal member of the missile regime "in the near future." ... चीन ने सन् 2004 में सदस्यता के लिये अर्ज़ी रखी थी लेकिन पाकिस्तान, साउदी अरब और अन्य कुछ देशों के साथ उसकी ढीली निर्यात प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में उठती रही आपत्तियों के कारण उसे रोका जाता रहा है।http://www.fmprc.gov.cn/eng/wjb/zzjg/jks/kjlc/fkswt/t410728.htm China and Multilateral Export Control Mechanisms Ministry of Foreign Affairs of the People's Republic of China 27 May 2010 2010-06-11 https://web.archive.org/web/20120208170802/http://www.fmprc.gov.cn/eng/wjb/zzjg/jks/kjlc/fkswt/t410728.htm 8 फ़रवरी 2012 live http://www.armscontrol.org/act/2004_11/MTCR Missile Regime Puts Off China Arms Control Today Arms Control Association November 2004 2010-06-11 https://web.archive.org/web/20160704061431/http://www.armscontrol.org/act/2004_11/MTCR 4 जुलाई 2016 dead भारत पहिली बार किसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्यात नियंत्रण गुट में शामिल हुआ है . सदस्य 27 जून 2016 को निम्न 35 देश इसके सदस्य हैं- thumb|371x371px|MTCR के सदस्य 1 ARG अर्जेंटीना, 1993 AUS ऑस्ट्रेलिया, 1990 AUT ऑस्ट्रिया, 1991 BEL बेल्जियम, 1990 BUL बुल्गारिया, 2004 BRA ब्राज़ील, 1995 CAN कनाडा, 1987 CZE चेक गणराज्य, 1998 DEN डेनमार्क, 1990 FIN फिनलैंड, 1991 FRA फ्रांस, 1987 GER जर्मनी, 1987 GRE ग्रीस, 1992 HUN हंगरी, 1993 ISL आइसलैंड, 1993 IND भारत, 2016 IRE आयरलैंड, 1992 ITA इटली, 1987 JPN जापान, 1987 LUX लक्ज़मबर्ग, 1990 NED नीदरलैंड, 1990 NZ न्यूज़ीलैंड, 1991 NOR नॉर्वे, 1990 POL पोलैंड, 1997 POR पुर्तगाल, 1992 ROK दक्षिण कोरिया, 2001 RUS रूस, 1995 RSA दक्षिण अफ्रीका, 1995 ESP स्पेन, 1990 SWE स्वीडन, 1991 SUI स्विट्ज़रलैंड, 1992 TUR तुर्की, 1997 UKR यूक्रेन, 1998 UK यूनाइटेड किंगडम, 1987 USA संयुक्त राज्य अमेरिका, 1987 सन्दर्भ सन्दर्भ इन्हें भी देखें प्रक्षेपास्त्र मानव रहित विमान नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह बाहरी कड़ियाँ MTCR का सदस्य बनने से भारत को होंगे ये 7 लाभ श्रेणी:शस्त्र नियंत्रण श्रेणी:निर्देशित प्रक्षेपास्त्र