411 REFERENCE · Wikipedia
गृह स्वचालन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
center गृह स्वचालन यन्त्र August 2nd-gen smart lock.jpg Cat feeder.jpg CITIB-AMX.jpg Raumbediengerät.jpg Ring video doorbell.jpg
गृह स्वचालन एक घर के लिए स्वचालन व्यवस्था है,https://www.t3.com/features/the-smart-home-guide The smart home: a glossary guide for the perplexed published Jim Hill 2015-09-12 T3 en 2023-03-06 जिसे स्मार्ट घर कहा जाता है। एक गृह स्वचालन व्यवस्था प्रकाश, जलवायु, मनोरंजन प्रणाली और उपकरणों जैसी घरेलू विशेषताओं की निगरानी और/या नियन्त्रण करेगा। इसमें गृह सुरक्षा जैसे प्रवेश नियन्त्रण और सचेतन प्रणाली भी शामिल हो सकते हैं। जब अन्तर्जाल से जुड़ा जाते हैं, तब गृहोपकरण वस्तु अन्तर्जाल का एक महत्वपूर्ण घटक होते हैं।
गृह स्वचालन व्यवस्था सामान्यतः नियन्त्रित उपकरणों को एक केन्द्रीय स्मार्ट होम हब से जोड़ता है। व्यवस्था के नियन्त्रण के लिए उपयोक्ता अन्तराफलक या तो दीवार पर टंगा एप्लिकेशन या एक संजाल अन्तराफलक का प्रयोग करता है जो अन्तर्जाल के माध्यम से ऑफ-साइट तक पहुंच योग्य हो सकता है।
जबकि कई प्रतिस्पर्धी विक्रेता हैं, ओपन स्रोत व्यवस्था की दिशा में प्रयास बढ़ रहे हैं। यद्यपि, गृह स्वचालन की वर्तमान स्थिति के साथ मानक सुरक्षा उपायों की अभाव और पिछड़े अनुकूलता के बिना पुराने उपकरणों का बहिष्कार सहित समस्याएँ हैं।
गृह स्वचालन में व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए परिवार के सदस्यों या विश्वसनीय व्यक्तियों के बीच डेटा साझा करने की उच्च क्षमता है और इससे भविष्य में सकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव के साथ ऊर्जा संरक्षण के उपाय हो सकते हैं।
सुविधाएं
thumb|200px|left|एक ऑटोमोवर, बगीचे की घास काटने वाली स्वचालित मशीन।
स्वचालित गृह किसी घर को सुचारू रूप से चलाने के लिए रूपांकित किए जाते हैं। इससे घर के लोगों के समय और पैसे की बचत होती है। एक अच्छी गृह स्वचालन प्रणाली में कई तरह की सुविधाओं का मिश्रण होता है जैसे बगीचे में आवश्यकता अनुसार पानी पहुंचाना या पानी गर्म करने के साधन का काम पूरा होते ही स्वतः बंद (स्विच ऑफ) हो जाना या फिर कमरे का तापमान परिवार के सदस्यों की आवश्यकता अनुसार स्थिर रखना आते हैं। इस प्रकार स्वचालित गृह मितव्ययी भी होते हैं। जिन घरों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग होते हैं उनकी सुरक्षा हेतु स्वचालन प्रणाली में चौकन्ने अलार्म प्रणाली होते हैं। यहां तक कि घर-परिवार के लोगों के घर में उपस्थित न होने पर भी ये घर अपने काम में तैनात रहता है। यह घर केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि आराम देने का भी काम करते हैं। इस प्रकार के होम ऑटोमेशन सिस्टम के द्वारा पूरे घर की विद्युत व्यवस्था पर भी नियंत्रण किया जाता है। इनमें टच स्क्रीन एलसीडी मॉनीटर लगे होते हैं जिनपर पूरी इमारत तक को देखा जा सकता है और एक स्थान से ही विद्युत उपकरणों पर नियंत्रण रख सकते हैं। गति को पहचानने वाले मोशन सेंसर के माध्यम से कमरे में किसी की उपस्थिति होने या न होने पर प्रकाश स्वयमेव खुल या बंद हो जायेगा। इसमें एक मुख्य रिमोट कंट्रोल भी उपलब्ध होता है जिससे वातानुकूलन और दूरदर्शन के साथ ही प्रकाश व्यवस्था आदि को भी नियंत्रित कर सकते हैं।जीवनशैली को नई परिभाषा दे रहे हैं स्मार्ट होम https://web.archive.org/web/20090508165435/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/3056614.cms 8 मई 2009 । इकोनॉमिक टाइम्स। २० मई २००८ घर की सुरक्षा में सिक्युरिटी सिस्टम भी सुचारु रहते हैं। इनमें निकटदर्शी कैमरा (क्लोज सर्किट कैमरा) के साथ बायोमैट्रिक लॉकिंग सिस्टम और बर्गलर अलार्म भी लगा होता है। तिजोरी आदि या निश्चित कमरे तक पहुंचने पर, चहारदीवारी आदि लांघने पर ये अलार्म तेज सायरन सहित बज उठते हैं। यहां तक कि यदि स्वामी घर से बाहर हैं तो उनके मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा संदेश आ जाता है।
thumb|200px|स्वचालित बर्तन धोने की मशीन (डिशवॉशर)
इन घरों में रहने वालों को खिड़कियों के पर्दे खींचने के लिए या दरवाजे बंद करने के लिए अपने स्थान से उठना नहीं पड़ता, आवश्यकता होने पर एक बटन दबाने भर से यह काम पूरे हो जाते हैं। कुछ लोगों को यह सुविधाएं पसंद आती हैं लेकिन कुछ का कहना है कि इनसे शारीरिक क्रिया में रुकावट आती है और लोगों में आरामतलबी की आदत बढ़ती है। लेकिन यह सुविधाएं उन लोगों के लिए अच्छी होती हैं जो शारीरिक तौर पर अक्षत होते हैं। सुविधाओं के मिलने पर भी इस प्रणाली का रख-रखाव महंगा और निरंतर खर्चीला होता है क्योंकि यह घर तकनीक आधारित होते हैं और इनमें छोटे-छोटी मरम्मत की प्रायः आवश्यकता पड़ती रहती है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
होम अप्लायंस की परिभाषा बदलते स्मार्ट डिवाइससितंबर 2021 InternetArchiveBot
Home automation गृह स्वचालन
Computers/Home_Automation/ गृह स्वचालन
होम ऑटोमेशन गाइडस
*
श्रेणी:घरेलु प्रौद्योगिकी
श्रेणी:इमारत अभियांत्रिकी
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना परीक्षित लेख