411 REFERENCE · Wikipedia
मोहम्मद अब्दुल ग़फ़्फ़ार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|एमए ग़फ़्फ़ार
मोहम्मद अब्दुल ग़फ़्फ़ार (1910 –1966), जो अब्दुल ग़फ़्फ़ार के नाम से भी जाने जाते हैं, अरकान, बर्मा (हाल में राखीन राज्य, म्यान्मार) से एक राजनीतिज्ञ थे। 1947 में वे बुथिदाउंग से ब्रिटिश बर्मा की लेजिस्लेटिव असम्ब्ली के सदस्य चुने गए। 1948 में, बर्मा की आज़ादी के बाद, बर्मा के राष्ट्रपति साओ श्वे थाइक ने 1949 में ग़फ़्फ़ार को अराकान की जाँच कमिशन के सात सदस्यों में से एक नियुक्त किया। 1952 में वे सितवे से राष्ट्रीयता के चैंबर के सदस्य चुने गए। 1956 वे माउंगडाव से सांसद चुने गए। वे प्रधानमंत्री उ नू के स्वास्थ्य मंत्रालय के संसदीय सचिव भी थे।
ग़फ़्फ़ार अरकान की भारतीय बिरादरी के सदस्य थे। बर्मा के अरकान राज्य में भारतीयों की सबसे बड़ी जनसंख्या थी।Robert H. Taylor (1987). The State in Burma. C. Hurst & Co. Publishers. pp. 126–127. 978-1-85065-028-7. 1949 में उन्होंने क्षेत्रीय स्वायत्तता जाँच कमिशन के सामने ज्ञापन पेश किया था जिसमें अरकान में बसे भारतीयों के वर्णन रोहिंग्या के रूप में किया गया था, यह नाम "रोहांग" या "रोहन", इस क्षेत्र के स्थानीय भारतीय नामों से व्युत्पन्न हुआ।http://www.rvisiontv.com/mr-ma-gaffar-1910-1966-mp-memorandum/ संग्रहीत प्रति 14 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20181011055056/http://www.rvisiontv.com/mr-ma-gaffar-1910-1966-mp-memorandum/ 11 अक्तूबर 2018 dead http://www.rfa.org/english/multimedia/rohingyaPage-04122010151733.html/RohingyaFactSheet-04132010102750.html Who are the Rohingya? Radio Free Asia 14 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20190428212423/https://www.rfa.org/english/multimedia/rohingyaPage-04122010151733.html/RohingyaFactSheet-04132010102750.html/ 28 अप्रैल 2019 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एक्सक्लूसिव: म्यांमार के मशहूर नेता एम्ए ग़फ़्फ़ार ने बताया था रोहिंग्या मुद्दे का समाधान, जानिये क्या कहा था..जून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:बर्मा की राजनीति
श्रेणी:1910 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९६६ में निधन