411 REFERENCE · Wikipedia
एक्रोस्टिक कविता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|upright=1.3|नथानिएल डियरबॉर्न की वर्ष 1850 की एक एक्रोस्टिक कविता। कविता की हर पंक्ति का पहला अक्षर जेनी लिंड (JENNY LIND) नाम बनाता है।
एक्रोस्टिक (Acrostic) एक ऐसी कविता या शब्दों की रचना है जिसमें हर नई पंक्ति (या अनुच्छेद) का पहला अक्षर (या शब्द) मिलकर कोई शब्द, संदेश या वर्णमाला बनाते हैं।Acrostic https://www.merriam-webster.com/dictionary/acrostic मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी 14 सितम्बर 2026 en एक्रोस्टिकAcrostic Poetry http://outstandingwriting.com/acrostic-the-many-pleasures-of-acrostic-poetry/ OutstandingWriting.com 14 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20161010233051/http://outstandingwriting.com/acrostic-the-many-pleasures-of-acrostic-poetry/ 10 अक्टूबर 2016 en एक्रोस्टिक कविता इस शब्द की उत्पत्ति फ़्रान्सीसी भाषा के शब्द एक्रोस्टिश (Acrostiche) से हुई है, जो प्राचीन यूनानी शब्द एक्रोस (सबसे ऊपरी) और स्टिचोस (पद/पंक्ति) से मिलकर बना है।Encyclopedia of The Bible – Acrostic https://www.biblegateway.com/resources/encyclopedia-of-the-bible/Acrostic बाइबलगेटवे 14 सितम्बर 2026 en बाइबल का विश्वकोश – एक्रोस्टिकETYMOLOGY OF THE WORD ACROSTIC https://educalingo.com/en/dic-en/acrostic एडुकालिंगो डिक्शनरी 14 सितम्बर 2026 en एक्रॉस्टिक शब्द की व्युत्पत्ति सीमित लेखन की एक शैली के रूप में, एक्रोस्टिक का उपयोग याददाश्त को बेहतर बनाने या चीज़ों को याद रखने के तरीकों के तौर पर किया जा सकता है। एक्रोस्टिक के विपरीत जब हर नई पंक्ति के आखिरी अक्षरों से मिलकर कोई शब्द बनाता है, तो उसे टेलेस्टिक (Telestich) कहा जाता है। जब एक ही रचना में एक्रोस्टिक और टेलेस्टिक दोनों का इस्तेमाल होता है, तो उसे डबल एक्रोस्टिक कहा जाता है। पहली सदी का लैटिन सैटोर स्क्वायर इसका प्रमुख उदाहरण है।
मध्यकालीन साहित्य में एक्रोस्टिक का इस्तेमाल अक्सर कवि या उनके संरक्षक का नाम बताने, या किसी संत से प्रार्थना करने के लिए किया जाता था। एक्रोस्टिक ज्यादतर पद्य रचनाओं में पाए जाते हैं, लेकिन ये गद्य रचनाओं में भी दिखाई दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, मध्यकालीन जर्मन कवि रुडोल्फ़ वॉन एम्स अपनी सभी महान रचनाओं की शुरुआत अपने नाम के एक्रोस्टिक से करते थे। ऐतिहासिक ग्रंथों में, जर्मन और अंग्रेज़ी भाषाओं में एक्रोस्टिक आम हैं, लेकिन दूसरी भाषाओं में ये कम ही मिलते हैं।
रूप
आसान एक्रोस्टिक में वर्णमाला के अक्षरों को क्रम से लिखा जा सकता है। ऐसे एक्रोस्टिक को वर्णक्रमिक एक्रोस्टिक या एबेसेडेरियस कहा जाता है। इस प्रकार के एक्रोस्टिक हिब्रू बाइबिल में बुक ऑफ़ लैमेंटेशन्स के पहले चार अध्यायों में मिलते हैं।Acrostic Psalms http://www.biblicalhebrew.com/alphabet.htm बाइबलहिब्रू 14 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20080917055036/http://www.biblicalhebrew.com/alphabet.htm 17 सितंबर 2008 en एक्रोस्टिक भजन
इन्हें भी देखें
एक्रोनिम
निमोनिक
स्टेग्नोग्राफ़ी
आशुलिपि
टेलनेट
चिट्ठा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Acrostics एक्रोस्टिक
एक्रोस्टिक अंग्रेजी विक्षनरी पर
श्रेणी:साहित्य
श्रेणी:पद्य
श्रेणी:कविताएँ
श्रेणी:गद्य
श्रेणी:काव्य