411 REFERENCE · Wikipedia
काज़ा, स्पीति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काज़ा Kaza Spiti 1-7-04 (1) 062.jpg जन अस्पताल, काज़ा, सन् 2004 काज़ा India Himachal Pradesh 32.22 78.08 inline, title हिमाचल प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त हिमाचल प्रदेश ज़िला लाहौल और स्पीति ज़िला 3231 2011 भाषा प्रचलित स्पीति, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
काज़ा (Kaza) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में स्पीति नदी के किनारे 3,650 मीटर (11,980 फुट) की ऊँचाई पर स्थित एक नगर है। यह स्पीति घाटी में स्थित है और उसका सबसे बड़ा नगर व सांस्कृतिक केन्द्र है। यहाँ का पर्यावरण एक शीत मरुभूमि है।"Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452"Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
विवरण
काज़ा स्पीति नदी के बाँए किनारे पर खड़ी चोटी की तलहटी पर स्थित है। कभी यह स्पीति के प्रमुख "नैनो" का मुख्यालय था। यह राजधानी शिमला से 425 किलोमीटर दूर है। काजा में एक भरन स्टेशन, आराम घर और कुछ छोटे होटल हैं। यह इस क्षेत्र में भ्रमण लिए आधार के रूप में कार्य करता है। अन्य स्थानों में कि, हिक्किम, कोमोक और लांगिया मठों में घुमा जा सकता है।
यातायात
सड़क - यह राष्ट्रीय राजमार्ग 505 द्वारा अन्य स्थानों से जुड़ा हुआ है।
रेल - शिमला का रेलस्टेशन सबसे नज़दीकी रेल सम्पर्क है।
वायु - कुल्लू-मनाली का हवाई अड्डा सबसे समीप है।
इन्हें भी देखें
लाहौल और स्पीति ज़िला
हिमाचल प्रदेश
सन्दर्भ
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के शहर
श्रेणी:लाहौल और स्पीति ज़िला
श्रेणी:लाहौल और स्पीति ज़िले के नगर