411 REFERENCE · Wikipedia
मागादान ओब्लास्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मागादान ओब्लास्तМагада́нская о́бластьमादागान्स्काया ओब्लास्ति Magadan in Russia.svg मागादान ४,६१,४०० १५६,९९६"Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1, 2010 All-Russian Population Census, vol. 1, Federal State Statistics Service. 2011. Retrieved June 29, 2012. २०१० ०.३४ रायोन ८ रूसी
right|thumb|220px|नागायेवो खाड़ी
मागादान ओब्लास्त (रूसी: Магада́нская о́бласть, अंग्रेज़ी: Magadan Oblast) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के सुदूर पूर्व में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी मागादान शहर है। इसकी सीमाएँ उत्तर में चुकोतका स्वशासित ओक्रुग, पूर्वोत्तर में कमचातका क्राय, दक्षिण में ख़ाबारोव्स्क क्राय और पश्चिम में साख़ा गणतंत्र से लगती हैं। पूर्व में यह ओख़ोत्स्क सागर के साथ तटस्थ है।
इतिहास
ऐतिहासिक रूप से साइबेरिया के सुदूर पूर्वी इलाक़े को कोलिमा (Kolyma, Колыма́) कहा जाता था और इसी के एक भाग में सन् १९५३ में मागादान ओब्लास्त स्थापित किया गया। यहाँ पर धरती में सोना, चांदी, टिन और टंग्स्टेन मिला और १९३०-१९४० के दशकों में उन्हें निकालने के लिए खाने बनी और सोवियत संघ के तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन की सरकार ने यहाँ क़ैदी-श्रमिकों के गुलाग खेमे और सड़कें बनवाई। स्टालिन के देहांत पर कैदियों की बजाए पगार पर काम करने वाले मज़दूरों को रखा गया जो यहाँ पर सोने-आदि की खानों में काम करने आये।
यहाँ पर मूल रूप से बहुत से साइबेरियाई आदिवासी समुदाय बसे हुए थे, जैसे कि एवेन, कोर्यक, युपिक, चुकची, ओरोच, चुवाई और इतेलमेन, जो या तो ओख़ोत्स्क सागर में मछलियों के शिकार से या फिर कोलिमा नदी की घाटी में रेनडियर-पालन से गुज़ारा करते थे। औद्योगीकरण से इनकी मूल जीवन-प्रणाली छिन्न-बिन्न हो गई लेकिन सरकारी सहायता से यह अपने निर्वाह करते रहे। सोवियत संघ के टूट जाने के बाद यह सहारा बंद हो गया और अब इन समुदायों के बहुत से लोग बेरोज़गार और निर्धन हो गए हैं। १९९१ तक चुकोतका स्वशासित ओक्रुग इसी ओब्लास्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन उस वर्ष उस ओक्रुग ने मागादान ओब्लास्त से अलग हो जाने की घोषणा कर दी।
लोग
जाति के अनुसार मागादान ओब्लास्त की आबादी इस प्रकार बंटी हुई है:"Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1 https://web.archive.org/web/20180317181747/http://www.gks.ru/free_doc/new_site/perepis2010/croc/perepis_itogi1612.htm 17 मार्च 2018 , 2010 All-Russian Population Census, vol. 1, Federal State Statistics Service. 2011. Retrieved June 29, 2012.
रूसी लोग - ८४.१%
यूक्रेनी लोग - ६.५%
एवेन लोग - १.७%
साइबेरियाई तातार लोग - ०.९%
बेलारूसी लोग - ०.८%
अन्य - ६%
मागादान ओब्लास्त के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
साइबेरिया
रूस के संघीय खंड
ओब्लास्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मागादान ओब्लास्त
श्रेणी:रूस के ओब्लास्त
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग
श्रेणी:साइबेरिया