Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोधा अकबर (2008 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टेलिविज़न धारावाहिक जोधा अकबर (टीवी धारावाहिक) जोधा अकबर जोधा अकबर पोस्टर.jpg जोधा अकबर का पोस्टर रोनी स्क्रूवालाआशुतोष गोवरिकर आशुतोष गोवरिकर ए. आर. रहमान के पी सक्सेना ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय हैदर अलीआशुतोष गोवरिकर यूटीवी मोशन पिक्चर्स 15 फरवरी, 2008 भारत हिन्दी ₹40 करोड़ जोधा अकबर 2008 में बनी हिन्दी भाषा की आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म है। संक्षेप फिल्म की शुरुआत एक भीषण युद्ध से होती है और इससे फिल्म की भव्यता का अंदाजा लग जाता है। इसके बाद बाल अकबर को दिखाया गया है, जो खून-खराबे के खिलाफ है, लेकिन उसके नाम पर उसके सहयोगी अपनी क्रूरता को अंजाम देते हैं। कहानी छलांग लगाकर युवा अकबर (रितिक रोशन) पर आती है, जो अपने फैसले खुद लेने का निर्णय लेता है। आमेर के राजा भारमल (कुलभूषण खरबंदा) अपने राज्य की प्रजा के हितों को ध्यान में रखकर मुगलों से दोस्ती करने का फैसला करता है। भारमल चाहता है कि उसकी बेटी जोधा (ऐश्वर्या) से अकबर शादी करें। बिना जोधा को देखे अकबर निकाह के लिए राजी हो जाता है। जोधा निकाह करने के पहले अकबर के सामने दो शर्त रखती हैं। वह अपना धर्म नहीं बदलेगी और उसे महल के अंदर एक मंदिर बनवाकर दिया जाएगा। अकबर दोनों शर्त कबूल कर लेता है। एक हिंदू लड़की से निकाह करने के बदले अकबर को कट्‍टरपंथियों की नाराजगी झेलना पड़ती है। निकाह के बाद अकबर से जोधा दूर-दूर रहती है। वह कहती है कि फतह करना और मन जीतना दोनों अलग-अलग है। फिर शुरू होता है अकबर और जोधा का रोमांस। यह फिल्म पूर्ण रूप से काल्पनिक हैं,फिल्म का इतिहास से कोई संबंध नहीं है। मुख्य कथा के साथ-साथ राजनीति, षड्‍यंत्र की उपकथाएँ भी चलती रहती हैं। चरित्र ऋतिक रोशन ... जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ऐश्वर्या राय ... जोधा बाई कुलभूषण खरबंदा ... राजा भारमल सोनू सूद ... राजकुमार सुजामल सुहासिनी मुले ... रानी मैनावती इला अरुण ... माहम अंगा रजा मुराद ... शमसुद्दीन अतगा खान निकितिन धीर ... शरीफुद्दीन हुसैन राजेश विवेक ... चगताई खान मुख्य कलाकार ऋतिक रोशन ऐश्वर्या राय दल कहानी: हैदर अली पटकथा: हैदर अली और आशुतोष गोवारीकर संवाद: के.पी. सक्सेना मेकअप कलाकार: जॅमी विल्सन उत्पादन डिजाइन: नितिन चंद्रकांत देसाई संगीत फ़िल्म के संगीतकार ए. आर. रहमान और गीतकार जावेद अख़्तर हैं। फ़िल्म के गानों की खूब प्रशंसा हुई। फ़िल्म के संगीत अधिकार सोनी म्यूजिक के पास हैं। गीतों की सूची गायक 39:43 अज़ीम-ओ-शान शहंशाह मुहम्मद असलम, बोनी चक्रवर्ती 5:54 जश्न-ए-बहारा जावेद अली 5:15 ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा ए. आर. रहमान 6:56 गीत: काशिफ इन लम्हों के दामन में सोनू निगम, मधुश्री 6:37 मन मोहना बेला शेंडे 6:50 जश्न-ए-बहारा इंस्ट्रुमेंटल (बांसुरी) 5:15 ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा इंस्ट्रुमेंटल (ओबाउ) 2:53 रोचक तथ्य यह फिल्म ऐश्वर्या की शादी के बाद पहली फिल्म है परिणाम नामांकन और पुरस्कार फिल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ - निर्देशक आशुतोष गोवारीकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ऋतिक रोशन सर्वश्रेष्ठ गीतकार - जावेद अख्तर सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर ए.आर. रहमान बाहरी कड़ियाँ 0449994 जोधा अकबर जोधा अकबर फिल्म कहानी श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार विजेता