Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिस्पर हिमनद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिस्पर हिमनद हिमालय पर्वत तंत्र के काराकोरम श्रेणी में स्थित 61 कि॰मी॰ लम्बा हिमनद है। वर्तमान में यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है और लद्दाख के बालिस्तान क्षेत्र में आता है। वस्तुतः ये इलाका एक शीत मरुस्थल है। इसके सहायक के रूप में उत्तरी ढालों से उतरने वाले घाटी हिमनद हारामोश मैसिफ से आते हैं और दक्षिणी ढालों से उतरने वाले कान्जुत सर मैसिफ से।एस॰ एस॰ नेगी Himalayan Rivers, Lakes, and Glaciers https://web.archive.org/web/20140714190602/http://books.google.co.in/books?id=54RgJ6FgMl0C&lpg=PA70&dq=hispar%20glacier&pg=PA70#v=onepage&q=hispar%20glacier&f=false 14 जुलाई 2014 यह बियाफो हिमनद से हिस्पर ला दर्रे के समीप ५,१२८ मी॰ की ऊँचाई पर मिलता है और दोनों संयुक्त रूप से विश्व का सबसे बड़ा (गैर-ध्रुवीय) हिमनद तंत्र बनाते हैं। यह हिमनद दो प्राचीन पर्वतीय राज्यों नागर और बालिस्तान को जोड़ता है। हिस्पर हिमनद के अगल-बगल पर्वतीय ढालों की तीव्रता और इसके पार्श्व मोरेनों के गोलाश्मों की प्रकृति ऐसी है जो यहाँ ट्रेकिंग को ख़ासा मुश्किल बनाती है। इसके चार सहायक हिमनदों को पार करना सबसे मुश्किल और खतरनाक काम होता है।http://www.concordiaexpeditions.com/snowlake_trip.htm संग्रहीत प्रति 13 जून 2014 https://web.archive.org/web/20060316022903/http://www.concordiaexpeditions.com/snowlake_trip.htm 16 मार्च 2006 dead हिस्पर नदी जो हुंजा नदी की सहायक है इसी हिमनद के पिघलने से उत्पन्न जल से निकलती है। हिस्पर तक लद्दाख के स्कार्डू से होकर पहुँचा जा सकता है। सन्दर्भ श्रेणी:हिमालय के हिमनद श्रेणी:भारत की हिमानियाँ