411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रानादा प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|स्पेन के नक़्शे में ग्रानादा प्रांत (लाल रंग में)
ग्रानादा (स्पेनी:Granada) दक्षिणी पश्चिमी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय में स्थित एक प्रांत है। ग्रानादा प्रान्त की राजधानी भी ग्रानादा नाम का ही एक शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल 12,635 वर्ग किमी है, यानि भारत के नागालैण्ड राज्य से थोड़ा छोटा। ग्रानादा प्रान्त की आबादी 876,184 है जिनमें से 30% इसकी राजधानी में रहते हैं। स्पेन के मुस्लिम राज काल के दौरान ग्रानादा में "अल हम्रा" नाम का एक महल और क़िला बना था जो विश्व-प्रसिद्ध है और जिसे देखने दुनिया भर से सैलानी आते हैं।
ग्रानादा प्रान्त के दृश्य
इन्हें भी देखें
आंदालुसिया
स्पेन
श्रेणी:स्पेन के प्रान्त
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना