411 REFERENCE · Wikipedia
मॉर्बियस (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मॉर्बियस मॉर्बियस (फ़िल्म) पोस्टर.jpeg फ़िल्म का पोस्टर डैनियल एस्पिनोसा मैट टोलमैच
आवी आराड
लुकास फॉस्टर मैट शज़ामा बर्क शार्पलेस
आर्ट मार्कम मैट हॉलोवे मैट शज़ामा बर्क शार्पलेस मॉर्बियस रॉय थॉमस गिल केन जैरेड लेटो
मैट स्मिथ
एड्रिया अर्जोना
जैरेड हैरिस
अल मैड्रिगल
टायरीस गिब्सन जॉन एक्स्ट्राण्ड ऑलिवर वुड कोलंबिया पिक्चर्स
मार्वल एंटरटेनमेंट
आराड प्रोडक्शंस
मैट टोलमैच प्रोडक्शंस सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग 2022 1 22 संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अंग्रेजी
मॉर्बियस एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के इसी नाम के चरित्र पर आधारित है। फ़िल्म का निर्माण कोलंबिया पिक्चर्स ने मार्वल के साथ मिलकर किया है, जबकि इसका वितरण सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग ने किया है। वेनम (2018) के बाद यह सोनी के मार्वल यूनिवर्स में दूसरी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन डैनियल एस्पिनोसा ने मैट शज़ामा एवं बर्क शार्पलेस और आर्ट मार्कम एवं मैट हॉलोवे की एक पटकथा पर किया है, और जैरेड लेटो, मैट स्मिथ, एड्रिया अर्जोना, जैरेड हैरिस, अल मैड्रिगल, और टायरीस गिब्सन ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। फ़िल्म डॉक्टर माइकल मॉर्बियस पर आधारित है, जो एक दुर्लभ रक्त रोग के उपचार के प्रयास में स्वयं को एक प्रकार के पिशाच में बदल देता है।
वेनम (2018) से प्रारम्भ होने वाले स्पाइडर-मैन पात्रों की फ़िल्मों के एक नये शेयर्ड यूनिवर्स की योजनाओं की घोषणा करने के बाद, सोनी के मॉर्बियस पर आधारित एक फ़िल्म विकसित करने का खुलासा हुआ था। शज़ामा और शार्पलेस ने नवम्बर 2017 तक पटकथा लिख दी थी, जिसमें मार्कम और हॉलोवे बाद में शामिल हुए। लेटो और एस्पिनोसा आधिकारिक तौर पर जून 2018 में फ़िल्म से जुड़े। लन्दन में फरवरी 2019 में निर्माण आरम्भ होने से पहले आगे की कास्टिंग के साथ काम हुआ। फिल्मांकन जून 2019 में पूरा हुआ था।
मॉर्बियस को 31 जुलाई 2020 को संयुक्त राज्य में जारी किया जाना निर्धारित है।
संक्षेप
एक दुर्लभ रक्त रोग से पीड़ित, माइकल मॉर्बियस एक खतरनाक इलाज की कोशिश करता है जो उसे एक तरह के पिशाच में बदल देता है।https://www.cbr.com/morbius-sony-spider-verse-synopsis/ Morbius: Sony Releases Spider-Verse Vampire Film's Official Summary Ramirez II Hector Comic Book Resources January 14, 2020 January 18, 2020 https://web.archive.org/web/20200115143400/https://www.cbr.com/morbius-sony-spider-verse-synopsis/ January 15, 2020 live
पात्र
जैरेड लेटो – माइकल मॉर्बियस
मैट स्मिथ – लोसिअल क्राउन
एड्रिया अर्जोना – मार्टीन बैनक्रॉफ्ट
जैरेड हैरिस – मॉर्बियस के गुरु
अल मैड्रिगल – एल्बर्टो रॉड्रिग्ज़
टायरीस गिब्सन – साइमन स्ट्राउड
माइकल कीटन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
7630550
श्रेणी:2022 की फ़िल्में