411 REFERENCE · Wikipedia
एलोरा गुफाएं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एलोरा गुफाएँ thumb|right|250px|कैलाशनाथ मन्दिर, (गुफा 16) चट्टान के ऊपर से लिया चित्र सांस्कॄतिक (i)(iii)(vi) b 243 एशिया-प्रशांत 1983 http://whc.unesco.org/en/list/243
एलोरा या एल्लोरा (मूल नाम वेरुल) एक पुरातात्विक स्थल है, जो भारत में छ. संभाजी नगर, पूर्व नाम (औरंगाबाद) महाराष्ट्र से 30 कि॰मि॰ (18.6 मील) की दूरी पर स्थित है। इन्हें राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था। अपनी स्मारक गुफाओं के लिए प्रसिद्ध, एलोरा युनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है।
एलोरा भारतीय पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का सार है, यहाँ 34 "गुफ़ाएँ" हैं जो असल में एक ऊर्ध्वाधर खड़ी चरणाद्रि पर्वत का एक फ़लक है। इसमें हिन्दू, बौद्ध और जैन गुफा मन्दिर बने हैं। ये पाँचवीं और दसवीं शताब्दी में बने थे। यहाँ 12 बौद्ध गुफाएँ (1-12), 17 हिन्दू गुफाएँ (13-29) और 5 जैन गुफाएँ (30-34) हैं। ये सभी आस-पास बनीं हैं और अपने निर्माण काल की धार्मिक सौहार्द को दर्शाती हैं।
एलोरा के 34 मठ और मंदिर औरंगाबाद के निकट 2 कि॰मि॰ के क्षेत्र में फैले हैं, इन्हें ऊँची बेसाल्ट की खड़ी चट्टानों की दीवारों को काट कर बनाया गया हैं।अपनी समग्रता में २ समग्र६ फीट लम्बा, १५४ फीट चौड़ा यह मंदिर केवल एक खंड को काटकर बनाया गया है। इसका निर्माण ऊपर से नीचे की ओर किया गया है। इसके निर्माण के क्रम में अनुमानत: ४० हज़ार टन भार के पत्थरों को ताला से बचाया गया है। इसके निर्माण के लिए पहले खंड अलग किया गया और फिर इस पर्वत खंड को भीतर से काट - काट कर 90 फुट ऊँचा मंदिर उकेरा गया।] मंदिर के बाहर चारों ओर मूर्ति - अलंकरणों से भरा हआ है। दुर्गम पहाड़ियों वाला एलोरा 600 से 1000 ईसवी के काल का है, यह प्राचीन भारतीय सभ्यता का जीवन्त प्रदर्शन करता है। बौद्ध, हिन्दू और जैन धर्म को भी समर्पित पवित्र स्थान एलोरा परिसर न केवल अद्वितीय कलात्मक सृजन और एक तकनीकी उत्कृष्टता है, बल्कि यह प्राचीन भारत के धैर्यवान चरित्र की व्याख्या भी करता है।http://hindi.incredibleindia.org/heritage/ellora_caves.htm अतुल्य भारत इनक्रेडेबल इंडिया 2007-6-23 https://web.archive.org/web/20070928140403/http://hindi.incredibleindia.org/heritage/ellora_caves.htm 28 सितंबर 2007 dead
यह यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल है।http://whc.unesco.org/en/list/243 Ellora युनेस्को World Heritage Site 19 दिसंबर 2006 https://web.archive.org/web/20170705215514/http://whc.unesco.org/en/list/243 5 जुलाई 2017 live
चित्र दीर्घा
Ellora cave
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
अजन्ता की गुफाएँ
कैलाश मंदिर
भारतीय पाषाण वास्तुकला
बाहरी कड़ियाँ
Ellora Caves
भारत के किन किन जगह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की पद दिया है https://web.archive.org/web/20240305015707/https://www.nvacreator.online/2024/03/Indias-haritage-sites.html 5 मार्च 2024
India's Treasures: Exploring the Magnificence of UNESCO World Heritage Sites https://web.archive.org/web/20240305015521/https://www.nvacreator.online/2024/03/indias-treasures-exploring-magnificence.html 5 मार्च 2024
एलोरा गुफाएँ (भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण)
पत्थरों पर नक्काशी की ऐसी मिसाल कहीं और नहींजून 2020 InternetArchiveBot (प्रभासाक्षी)
Video of the caves MTDC site
Ellora Caves in युनेस्को List
Ellora Art Archetecture Heritage and Culture Exhibition
Pictures of Ellora from india-picture.net
Pictures of Ellora and other rock cut caves
Pictures of Ellora
20 01 35 N 75 10 45 E
श्रेणी:कला
श्रेणी:स्थापत्य
श्रेणी:भारतीय कला
श्रेणी:भारतीय वास्तुशास्त्र
श्रेणी:भारतीय तक्षित-शिला वास्तुकला
श्रेणी:शैव धर्म
श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर
श्रेणी:महाराष्ट्र में हिन्दू मंदिर
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल
श्रेणी:बौद्ध तीर्थ स्थल
श्रेणी:प्राचीन भारतीय कला
श्रेणी:महाराष्ट्र की गुफ़ाएँ