Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओरूज़्गान प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 thumb|220px|अफ़ग़ानिस्तान का उरूज़गान प्रांत (लाल रंग में) thumb|220px|उरूज़गान में गेंहू के खेत उरूज़गान (ps اروزگان) अफ़ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २२,६९६ वर्ग कि॰मी॰ है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ३.१ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी तरीनकोट शहर है। इस प्रान्त में बसने वाले अधिकतर लोग पठान हैं और सांस्कृतिक रूप से यह प्रान्त कंदहार के क्षेत्र से मिलता-जुलता है। प्रान्त का बँटवारा २८ मार्च २००४ में उरूज़गान प्रान्त के उन ज़िलों को अलग करके दायकुंदी प्रान्त बनाया गया था जिनमें हज़ारा समुदाय के लोग बहुसंख्यक थे। इसमें केवल एक गिज़ाब ज़िला था जिसमें पठान लोग बहुसंख्यक थे, लेकिन २००६ में इस ज़िले को दायकुंदी से हटाकर वापस उरूज़गान में मिला दिया गया। इन्हें भी देखें तरीनकोट अफ़ग़ानिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:ओरूज़्गान प्रान्त श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत