411 REFERENCE · Wikipedia
जलभर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|300x300पिक्सेल|भूजल और जलभर
जलभर, जलभृत अथवा जलभरा धरातल की सतह के नीचे चट्टानों का एक ऐसा संस्तर है जहाँ भूजल एकत्रित होता है और मनुष्य द्वारा नलकूपों से निकालने योग्य अनुकूल दशाओं में होता है।जलभृत https://web.archive.org/web/20140714202032/http://hindi.indiawaterportal.org/node/26264 14 जुलाई 2014 इण्डिया वाटर पोर्टल वैसे तो जल स्तर के नीचे की सारी चट्टानों में पानी उनके रन्ध्राकाश में अवश्य उपस्थित होता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि उसे मानव उपयोग के लिये निकाला भी जा सके। जलभरे ऐसी चट्टानों के संस्तर हैं जिनमें रन्ध्राकाश बड़े होते हैं जिससे पानी की ज्यादा मात्रा इकठ्ठा हो सकती है तथा साथ ही इनमें पारगम्यता ज्यादा होती है जिससे पानी का संचरण एक जगह से दूसरी जगह को तेजी से होता है।Robert A. Bisson, Jay H. Lehr: Modern groundwater exploration. Wiley, Hoboken 2004, ISBN 0-471-06460-2.
सामन्यतय जलभर के लिये एक और दशा का होना आवश्यक है और वह है इस उच्च पारगम्य संस्तर के ठीक नीचे एक अपारगम्य जलरोधी शैल (Aquiclude) संस्तर की उपस्थिति। अतः जलभर ज्यादातर ऐसी बलुआ पत्थर चट्टानों में पाए जाते हैं जिनके नीचे शेल या सिल्टस्टोन की परत पायी जाती हो।
जलभर को इस अपारगम्य जलरोधी परत की उपस्थिति के आधार पर प्रकारों में बाँटा जाता है - मुक्त जलभर (Unconfined aquifer) और संरोधित जलभर (Confined aquifer)। संरोधित जलभर वे हैं जिनमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ जलरोधी संस्तर पाया जाता है और इनके रिचार्ज क्षेत्र दूसरे ऊँचाई वाले भागों में होते हैं। इन्ही संरोधित जलभरों में उत्स्रुत कूप (Artesian wells) भी पाए जाते हैं।
जलभर की अन्य कई भौतिक विशेषताएँ होती हैं।http://www.geol.lsu.edu/Faculty/Nunn/gl4182/Fetter_Ch4.html Properties of Aquifers 5 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20160303230418/http://www.geol.lsu.edu/Faculty/Nunn/gl4182/Fetter_Ch4.html 3 मार्च 2016 dead जलभर के वर्गीकरण का एक और आधार है हाईड्रोलिक कंडक्टिविटी की दिशा।http://www.aqtesolv.com/aquifer-tests/aquifer_properties.htm Aquifer test 5 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140704020325/http://www.aqtesolv.com/aquifer-tests/aquifer_properties.htm 4 जुलाई 2014 dead इसके आधार पर इन्हें समप्राय और असमप्राय जलभर में विभाजित किया जाता है।M. Thangarajan: Groundwater – resource evaluation, augmentation, contamination, restoration, modeling and management. Springer, Dordrecht (NL) 2007, ISBN 978-1-4020-5728-1.
जलभरों में जल का धीमा किन्तु निरंतर प्रवाह होता रहता है जिसे अधोप्रवाह (underflow) कहते है।
इन्हें भी देखें
भूजल
भूजल पुनर्भरण
जल चक्र
जल विज्ञान
जल संसाधन
पर्यावरण भूगोल
सन्दर्भ
श्रेणी:पर्यावरण भूगोल
श्रेणी:भूजल
श्रेणी:जल संसाधन
श्रेणी:जलविज्ञान
श्रेणी:पर्यावरण विज्ञान