Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेम्स मैडिसन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जेम्ज़ मैडिसनJames Madison James Madison.jpg जेम्ज़ मैडिसन १६ मार्च १७५१ पोर्ट कॉनवे, वर्जिनिया २८ जून १८३६ मॉन्टपॅलियर​, वर्जिनिया संयुक्त राज्य अमेरिका राजनीतिज्ञ अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्ज़ मैडिसन (James Madison) एक अमेरिकी राजनेता और राजनैतिक दार्शनिक थे जो १८०९-१८१७ काल में अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति भी रहे। उन्होंने अमेरिका के संविधान बनवाने में अहम भूमिका अदा की जिस कारण से उन्हें 'अमेरिकी संविधान का पिता' भी कहा जाता है। अमेरिका का प्रसिद्ध अधिकार विधेयक भी उन्होंने ही लिखा और पारित करवाया था।Encyclopedia of American Civil Liberties https://web.archive.org/web/20130515015804/http://books.google.com/books?id=YoI14vYA8r0C 15 मई 2013 , Paul Finkelman, pp. 476, CRC Press, 2006, ISBN 978-0-415-94342-0, ... Accordingly, the proponents of the Constitution informally agreed to adopt a bill of rights in order to secure ratification. James Madison took the lead in drafting this bill of rights ... १७७६ में अमेरिका के स्वतन्त्र हो जाने के बाद मैडिसन ने अन्य अमेरिकी राजनैतिक विचारकों के साथ मिलकर संविधान की रचना करी। इसके बाद इस दस्तावेज़ को स्वीकृत करवाकर नए राष्ट्र में लागू करने की ज़रुरत थी। कई राजनेता इसके विरोध में थे और वे चाहते थे कि अमेरिका के तेराह उपनिवेश एक सूत्र में बंधने की बजाए अलग-अलग राष्ट्रों की तरह हों। मैडिसन ने ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन और जॉन जे के साथ मिलकर १७८८ में 'फ़ेडेरेलिस्ट पेपर्ज़​' (अर्थ: संघ-समर्थक काग़ज़ात​') नाम से संविधान के लिए समर्थन बनवाने के लिए एक लेखों की शृंखला प्रकाशित की।The Chronology of American Literature: America's Literary Achievements from the Colonial Era to Modern Times https://web.archive.org/web/20131231104319/http://books.google.com/books?id=VQ0fgo5v6e0C 31 दिसंबर 2013 , Daniel S. Burt, pp. 87, Houghton Mifflin Harcourt, 2004, ISBN 978-0-618-16821-7, ... The letters are one of the finest examples of anti- Federalist thought and help spur Alexander Hamilton, John Jay, and James Madison to write their famous Federalist Papers ... १७८९ में यह संविधान मंज़ूर होने के बाद लागू हो गया। मैडिसन की आधुनिक काल में इस बात पर निंदा होती है कि उन्होंने अमेरिका में उस समय की गुलाम-प्रथा में पूरी तरह भागीदारी की। राजनेति के साथ-साथ वह कृषि करते थे और एक समृद्ध ज़मींदार थे। उन्होंने तम्बाकू और अन्य फ़सलों की खेती के लिए सैंकड़ों दासों को रखा हुआ था। इस बात पर विवाद है कि वह आगे चलकर दासप्रथा को ख़त्म करना चाहते थे कि नहीं। कुछ समीक्षक कहते हैं कि उनके कथनों से यह लगता है कि उनमें इस कुप्रथा को अंत करने की इच्छा तो थी लेकिन अमेरिकी इतिहास के उस चरण पर उन्होंने इसे महत्व नहीं दिया।Cotton and Race in the Making of America: The Human Costs of Economic Power, Gene Dattel, pp. 13, Government Institutes, 2009, ISBN 978-1-4422-1019-6, ... The slaveowner James Madison advocated prohibiting the slave trade consistent with his view of slavery as a “deep-rooted abuse” ... His ownership of slaves was inconsistent with this attitude; his support of the Constitution indicated his true priorities ... इन्हें भी देखें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अमेरिकी अधिकार विधेयक १७८९ सन्दर्भ 2\ श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति