Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण Flag of IAEA.svg 150px आई। ए.ई.ए का ध्वज संगठन IAEA मिस्र युकीया अमानो सक्रिय 1957 वियना, ऑस्ट्रिया http://www.iaea.org संयुक्त राष्ट्र संघ अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (अंग्रेजी: इण्टरनेशनल एटॉमिक एनर्जी अजेंसी, लघुनाम: आई॰ए॰ई॰ए॰ ) एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शान्तिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है। इस संस्था का गठन 29 जुलाई, 1957 को हुआ था। इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है। संस्था ने 1986 में रूस के चेरनोबल में हुई नाभिकीय दुर्घटना के बाद अपने नाभिकीय सुरक्षा कार्यक्रम को विस्तार दिया है। वर्तमान में इसके महासचिव मिस्र मूल के मोहम्मद अलबारदेई हैं। अलबारदेई को संयुक्त रूप से 2005 का शान्ति नोबेल पुरस्कार दिया गयानोबेल शांति पुरस्कार बारादेई को http://www.bbc.co.uk/hindi/news/story/2005/10/051007_baradei_nobel.shtml ७ अक्टूबर २००५ बीबीसी हिन्दी। इसके सबसे पहले महासचिव डब्ल्यू स्टर्लिंग कोल (१९५७-१९६१) थे। आईएईए बोर्ड के ३५ सदस्य देशों में से २६ नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह सदस्य देश हैं। आईएईए सीधे सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन नहीं है, किन्तु यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद को अपनी रिपोर्ट देती है। इस संस्था के मुख्यत: तीन अंग हैं- राज्यपाल मण्डल (बोर्ड ऑफ गर्वनर्स), सार्वजनिक सम्मेलन (जनरल कांफ्रेंस) और सचिवालय (सेकेट्रेरिएट) बोर्ड ऑफ गर्वनर्स में सदस्यों की संख्या 35 होती हैआईएईए को करार की जानकारी देगा भारत https://web.archive.org/web/20090108041234/http://www.hindimilap.com/articles/868/1/aaaaa-aa-aaaa-aa-aaaaaaa-aaaa-aaaa/Page1.html 8 जनवरी 2009 । हिन्दी मिलाप।।१७ जुलाई, २००८, जिनमें से 13 सदस्य पिछले बोर्ड से लिए जाते हैं, जबकि शेष 22 सदस्यों का चुनाव सामान्य सम्मेलन द्वारा होता है। बोर्ड ऑफ़ गर्वनर्स का मुख्य कार्य आईएईए की नीतियों का निर्धारण करना है। संस्था अपने बजट का प्रस्ताव सार्वजनिक सम्मेलन के सामने रखती है। इसके अलावा इसे महासचिव का भी चुनाव करना होता है। सार्वजनिक सम्मेलन की प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में बैठक होती है, जिसमें राज्यपाल मण्डल द्वारा प्रस्तावित बजट और कार्यो की सहमति प्रदान की जाती है। सचिवालय के अध्यक्ष महासचिव होते हैं। यह सार्वजनिक सम्मेलन और राज्यपाल मण्डल द्वारा लाये गये प्रस्तावों को कार्यरूप में लाने के लिए उत्तरदायी होता है। इस संस्था के तीन मुख्य काम हैं- सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा व सम्पुष्टि।http://www.himanshushekhar.in/?p=33 आईएईए क्या है? 19 सितंबर 2009 21 अप्रैल 2025 https://web.archive.org/web/20250421230704/http://www.himanshushekhar.in/?p=33 dead सदस्य राष्ट्र thumb|280px|आईएईए सदस्य राष्ट्र होली सी एवं कई संयुक्त राष्ट्र सदस्य इस संस्था के सदस्य हैं। जो भागीदार नहीं हैं, उनकी सूची इस प्रकार से है: अंडोरा एंटीगुआ एवं बारबुदा बहामास बार्बादोस भूटान कोमोरोस कांगो गणराज्य डोमिनिका इक्वेटोरियल गिनी फीजी गैम्बिया ग्रेनेडा गीनिया गीनिया-बिसाउ गुयाना कीरीबाती लाओस मालदीव माइक्रोनेशिया नाउरु पापुआ न्यू गीनिया रवांडा सेंट किट्ट्स एवं नेविस सेंट लूसिया सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस सामोआ सैन मरीनो साओ टोम एवं प्रिंसिपे सोलोमन द्वीप सोमालिया सूरीनाम स्वाज़ीलैंड तिमोर-लेस्ते टोगो टोंगा ट्रिनिडाड और टोबैगो तुर्कमेनिस्तान टुवालु वनुआटु आई। ए.ई.ए से सदस्यता वापस लेने वाले राष्ट्र इस प्रकार हैं: कंबोडिया (१९५८–२००३) उत्तरी कोरिया (१९७४–१९९४) महासचिव सूची + राष्ट्रीयता एवं नाम कार्यकाल संयुक्त राज्य डब्ल्यु स्टर्लिंग कोल १९५७ - १९६१ स्वीडन सिग्वार्ड एकलंड १९६१ - १९८१ स्वीडन हैन्स ब्लिक्स १९८१ - १९९७ मिस्र मोहम्मद अलबारदेई १९९७ - २००९ जापान युकिया अमानो निर्वाचित, कार्यारंभ: दिसंबर, २००९ सन्दर्भ इन्हें भी देखें परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) बाहरी कडियाँ अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का आधिकारिक जालक्षेत्र आईएईए ।। हिन्दुस्तान लाइव।५ सितंबर, २००९ श्रेणी:परमाणु परीक्षण श्रेणी:नाभिकीय शक्ति श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय संगठन श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:नोबेल पुरस्कार सम्मानित संगठन श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता