411 REFERENCE · Wikipedia
हेमीएमाइनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कार्बनिक रसायन हेमीएमाइनल (hemiaminal) अथवा कार्बिनोलेमाइन (carbinolamine) एक प्रकार्यात्मक समूह अथवा रासायनिक यौगिक है। इसमें एक ही कार्बन परमाणु से एक हाइड्रोक्सिल समूह और एक एमीन जुड़ा होता है: −C(OH)(NR2)−, यहाँ R हाइड्रोजन अथवा एल्किल समूह है। हेमीएमाइनल एमीन से इमाइन और एल्किलिमिनो-डी-ऑक्सो-बाइसबस्टिट्यूशन से कार्बोनिल बनाने के लिए मध्यवर्ती का काम करता है।Urbansky Edward T. 2000 Carbinolamines and Geminal Diols in Aqueous Environmental Organic Chemistry https://archive.org/details/sim_journal-of-chemical-education_2000-12_77_12/page/n119 Journal of Chemical Education 77 12 1644 2000JChEd..77.1644U 10.1021/ed077p1644 हेमीएमाइनल, एमिनल्स और गेमिनल डियोट के मिश्रण के रूप में देखा जाता है।
अमीन प्रीकर्सर के अनुसार वर्गीकरण
हेमीएमानल का निर्माण कीटोन अथवा एल्डिहाइड का एमीन से अभिक्रिय करके किया जाता है। हेमीएमाइनल को कई बार विलगित किया जाता है लेकिन वो स्वतः निर्जलीकरण दिखाते हैं और इमाइन में बदल जाते हैं।Comprehensive Organic Functional Group Transformations Gabbutt Christopher D. Hepworth John D. 1995 9780080447056 293–349 Functions Incorporating a Chalcogen and a Group 15 Element 10.1016/B0-08-044705-8/00206-5
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक