411 REFERENCE · Wikipedia
फोरेंसिक (2022 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फोरेंसिक विशाल फुरिया अधीर भट विशाल कपूर अजीत जगताप फोरेंसिक अखिल पॉल-अनस खान दीपक मुकुट
मानसी बागला
वरुण बागला विक्रांत मैस्सी
राधिका आप्टे
रोहित रॉय
प्राची देसाई अंशुल चौबे अद्रिजा गुप्ता मिनी फिल्म्ससोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ज़ी5 yes 2022 06 24 भारत हिंदी
फोरेंसिक : द ट्रुथ लाइज़ विदिन (हिन्दी अनुवाद: सत्य भीतर छिपा है; प्रचलित नाम फोरेंसिक) सन् 2022 की हिंदी भाषा की भारतीय मनोविज्ञान थ्रिलर फ़िल्म है।Forensic teaser: Vikrant Massey, Radhika Apte try to solve mystery around missing girls in the thriller https://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/forensic-teaser-vikrant-massey-radhika-apte-watch-7928210/lite/ द इंडियन एक्सप्रेस 9 जुलाई 2024 फ़िल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया हैं। यह सन् 2020 की मलयालम फ़िल्म फोरेंसिक का आधिकारिक रीमेक है।Vikrant Massey to feature in Hindi remake of Malayalam thriller 'Forensic' https://www.thehindu.com/entertainment/movies/vikrant-massey-to-feature-in-hindi-remake-of-malayalam-thriller-forensic/article33313556.ece द हिंदू 9 जुलाई 2024 फ़िल्म में विक्रांत मैस्सी, राधिका आप्टे, प्राची देसाई, रोहित रॉय और हरबंदना कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं।India's 'Forensic' With Radhika Apte, Vikrant Massey Set for ZEE5 Debut https://variety.com/2022/tv/asia/forensic-radhika-apte-vikrant-massey-zee5-1235224955/ Variety 9 जुलाई 2024'Forensic' Trailer: Vikrant Massey and Radhika Apte starrer 'Forensic' Official Trailer https://timesofindia.indiatimes.com/videos/entertainment/web-series/mx-play/hindi/forensic-trailer-video-vikrant-massey-and-radhika-apte-starrer-forensic-official-trailer-video/videoshow/91766937.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 9 जुलाई 2024 फ़िल्म की कहानी मसूरी के एक पुलिस अधिकारी और एक फोरेंसिक विशेषज्ञ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर की तलाश में हैं।मनोज वशिष्ठ Forensic 2022 Movie Trailer: विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे की फिल्म 'फोरेंसिक' का ट्रेलर हुआ जारी, रहस्य-रोमांच से भरी है कहानी https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-forensic-2022-zee5-film-trailer-staring-staring-vikrant-massey-radhika-apte-prachi-desai-streaming-on-this-date-22787279.html जागरण 9 जुलाई 2024 इसे 24 जून 2022 को ज़ी5 पर रिलीज़ किया गया था।Hindi remake of 'Forensic' to release on June 24, trailer out https://www.onmanorama.com/entertainment/entertainment-news/2022/05/23/hindi-remake-forensic-release-june-24.html onmanorama 9 जुलाई 2024 फ़िल्म को दर्शकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिलीं थी।
पटकथा
एक छोटा लड़का घर के बाहर से एक लड़की के जन्मदिन की पार्टी देख रहा होता है। घर में मौजूद आदमी लड़के को देख लेता है और उसे पीट कर वहां से भगा देता है। बाद में उस लड़के को घर में चाकू लेकर घुसते हुए देखा जाता है।
जॉनी खन्ना देहरादून का एक फोरेंसिक विशेषज्ञ है। वह एक अपराध स्थल पर जाता है जहाँ एक औरत की लाश मिलती है और उसके पति का दावा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। जॉनी को घटनास्थल से तुरंत सबूत मिल जाता है कि पति ने ही अपने पत्नी की हत्या की है।
मसूरी में स्कूल यूनिफॉर्म में एक छोटी लड़की चर्च में एक और लड़की (जेनिफर) को गाते हुए देखती है, जिसका जन्मदिन है। जेनिफर उस लड़की को कैंडी देती है। अगले दिन एसआई मेघा शर्मा को एक बच्ची की हत्या के जांच के सिलसिले में बुलाया जाता है। हत्या की शिकार वही जन्मदिन वाली लड़की जेनिफर है।
कलाकार
विक्रांत मैस्सी – फोरेंसिक विशेषज्ञ जॉनी खन्ना
राधिका आप्टे – एसआई मेघा शर्मा
रोहित रॉय – अभय खन्ना, जॉनी के बड़े भाई
प्राची देसाई – डॉ॰रंजना / शशि रमेश गुप्ता
हरबन्दना कौर – आन्या खन्ना, अभय और दिव्या की बेटी
विंदू दारा सिंह – कांस्टेबल रावत
अनंत महादेवन – डॉ॰रमेश गुप्ता
नरेन्द्र गुप्ता – डॉ॰सोलंकी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
15121860
ज़ी5 पर फोरेंसिक
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में