Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रसवोत्तर मनोविकृति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रसवोत्तर मनोविकृति सूतिकावस्था मनोविकृति, प्रसवकालीन मनोविकृति Figure 1. Incidence of Psychoses among Swedish First-Time Mothers.png स्वीडन में पहली बार माता बनी महिलाओं में मनोविकृति की दर तथा इसके प्रारंभ का समय प्रसूति विज्ञान, मनोरोग विज्ञान मतिभ्रम, भ्रम, चिंता, उलझन, शारीरिक बेचैनी, व्यक्तित्व में परिवर्तनhttps://www.nhs.uk/conditions/post-partum-psychosis/ Postpartum psychosis प्रसवोत्तर मनोविकृति 11 फरवरी 2021 एन॰एच॰एस॰ 6 जनवरी 2024 7 मार्च 2021 https://web.archive.org/web/20210307174658/https://www.nhs.uk/conditions/post-partum-psychosis/ live अंग्रेज़ी आत्महत्या, शिशुहत्याहटनर एल॰ए॰ कैटापानो एल॰ए॰ नागले-यांग एस॰एम॰ विलियम्स के॰ई॰ ऑसबोर्न एल॰एम॰ https://www.worldcat.org/oclc/1289371393 Textbook of Women's Reproductive Mental Health महिलाओं के प्रजनन मानसिक स्वास्थ्य की पाठ्यपुस्तक 2021 अमेरिकन साइकिएट्रिक एसोसिएशन पब्लिशिंग 978-1-61537-386-4 वाशिंगटन, डी.सी. 1289371393 6 जनवरी 2024 11 जनवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240111022154/https://search.worldcat.org/title/1289371393 live अंग्रेज़ी प्रसव के दो सप्ताह के भीतरऑसबोर्न एल॰एम॰ Recognizing and Managing Postpartum Psychosis: A Clinical Guide for Obstetric Providers प्रसवोत्तर मनोविकृति को पहचानना और प्रबंधित करना: प्रसूति प्रदाताओं के लिए एक नैदानिक ​​मार्गदर्शिका ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी क्लिनिक्स ऑफ़ नॉर्थ अमेरिका 45 3 455–468 सितम्बर 2018 30092921 6174883 10.1016/j.ogc.2018.04.005 अंग्रेज़ी 1 से 12 महीने अस्पष्ट पहली गर्भावस्था, अधिक आयु, नींद की कमी, इस स्थिति अथवा द्विध्रुवी विकार का व्यक्तिगत या पारिवारिक इतिहासरॉड्रिग्ज-कैबेज़ास एल॰ क्लार्क सी॰ Psychiatric Emergencies in Pregnancy and Postpartum गर्भावस्था और प्रसवोत्तर में मनोरोग आपात स्थिति क्लिनिकल ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी 61 3 615–627 सितम्बर 2018 29794819 6143388 10.1097/GRF.0000000000000377 अंग्रेज़ी अन्य संभावित कारणों को खारिज करने के पश्चात लक्षणों के आधार पर प्रसव के पश्चात सामान्य समायोजन, प्रसवोत्तर अवसाद, प्रसवोत्तर रक्तस्राव, गर्भाशय अंतःस्तर शोथ, मादक द्रव्य विषाक्तता, औषध प्रत्याहार, स्व-प्रतिरक्षित अवटुशोथ, स्व-प्रतिरक्षित मस्तिष्कशोथ, प्रसवोत्तर मनोग्रसित-बाध्यता विकार मनोविकार-रोधी औषधियाँ, लिथियम, बेंजोडायजेपाइन, विद्युत्-आक्षेपी चिकित्सा प्रति 1,000 प्रसवों में 1 से 2 प्रसवोत्तर मनोविकृति (अंग्रेज़ी: Postpartum psychosis), जिसे संक्षेप में पी॰पी॰पी॰ भी कहा जाता है, एक गंभीर मानसिक स्थिति है जिसमें शिशु के जन्म के कुछ ही समय बाद अचानक मनोविकृति के लक्षण प्रकट होने लगते हैं। यह स्थिति आमतौर पर प्रसव के दो सप्ताह के भीतर उत्पन्न होती है, और इसकी अवधि प्रायः चार सप्ताह से कम होती है। इसके लक्षणों में मतिभ्रम, भ्रम, असामान्य रूप से बढ़ा हुआ मिजाज अर्थात् उन्माद, अवसाद, चिंता या उलझन शामिल हो सकते हैं। अन्य लक्षणों में अव्यवस्थित विचार, गंभीर अनिद्रा और परिवर्तनशील चेतना भी शामिल हो सकते हैं। सामान्यतः प्रभावित व्यक्ति को स्वयं इस स्थिति की गंभीरता की बहुत कम समझ होती है। इस स्थिति से प्रभावित होने वाली आधे से अधिक महिलाओं में बाद में द्विध्रुवी विकार का निदान पाया जाता है। वर्तमान में इस स्थिति का सटीक कारण अज्ञात है, यद्यपि उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार यह हार्मोन संबंधी परिवर्तनों, प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं और आनुवंशिकी से संबंधित हो सकता है। इसके जोखिम कारकों में पहला गर्भावस्था, अधिक आयु, अनिद्रा और प्रसवोत्तर मनोविकृति या द्विध्रुवी विकार का व्यक्तिगत या पारिवारिक इतिहास शामिल है। जीवन के तनाव की इसमें कोई भूमिका प्रतीत नहीं होती है, और गर्भावस्था की जटिलताओं से जुड़े साक्ष्य भी स्पष्ट नहीं हैं। वर्तमान में इसके निदान हेतु कोई विशिष्ट जांच या मूल्यांकन उपकरण उपलब्ध नहीं है। अन्य संभावित कारणों को खारिज करने के पश्चात, मानसिक विकारों की नैदानिक और सांख्यिकीय नियमावली के मानदंडों द्वारा निर्देशित लक्षणों के ही चिकित्सक इसका निदान करते हैं। इस नियमावली के पाँचवें पाठ्य-संशोधित संस्करण (डी॰एस॰एम॰-5-टी॰आर॰) में इसे एक अलग विकार के रूप में वर्गीकृत करने के बजाय, पेरिपार्टम शुरुआत विनिर्देशक के साथ संक्षिप्त मनोविकृति विकार की श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है।Diagnostic and statistical manual of mental disorders: DSM-5-TR™ मानसिक विकारों का नैदानिक और सांख्यिकीय मैनुअल: डीएसएम-5-टीआर™ 2022 अमेरिकन साइकिएट्रिक एसोसिएशन पब्लिशिंग वाशिंगटन, डी.सी. 9780890425763 108 पांचवा, पाठ्य संशोधन अंग्रेज़ी इन्हें भी देखें मनोविकृति द्विध्रुवी विकार प्रसवोत्तर रक्तस्रवण सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:Translated from MDWiki श्रेणी:प्रसूति विज्ञान श्रेणी:मनोरोग विज्ञान श्रेणी:व्यक्तित्व विकार श्रेणी:महिला स्वास्थ्य