Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जनसंख्या स्थिरता कोष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनसंख्या स्थिरता कोष (जे.एस.के.) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक स्वायत्त सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया गया है। सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये की समग्र निधि की व्यवस्था की है ताकि कोष के कार्यकलापों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को यह पूरा कर सके। जनसंख्या स्थिरता कोष को यह अधिदेश प्राप्त है कि वह ऐसी गति विधियों को उत्प्रेरित करे जो जनसंख्या स्थिर करने और इसे आम जनता के कार्यक्रम में परिवर्तित करने में सहायक हों। जे.एस.के. के जनसंख्या अध्ययनों और सम्बद्ध क्षेत्रों में विशेषज्ञों, चिकित्सा एसोसिएशनों, उद्योग और व्यापार एसोसिएशन, बैंक, गैर सरकारी संगठनों, परा चिकित्सा और आम नागरिकों से सदस्य बनाने के लिए एक अभियान चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित करना है। यह कार्य उस शासी बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णोयों के अनुसार किया जा रहा है जिसमें सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य सम्मिलित हैं। बाहरी सूत्र जनसंख्या स्थिरता कोष आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:भारत सरकार