411 REFERENCE · Wikipedia
भाई बालमुकुन्द
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भाई बालमुकुन्द (१८८९ - 8 मई १९१५) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी थे। सन 1912 में दिल्ली के चांदनी चौक में हुए लॉर्ड हार्डिग बम कांड में मास्टर अमीर चंद, भाई बालमुकुंद और मास्टर अवध बिहारी को 8 मई 1915 को ही फांसी पर लटका दिया गया, जबकि अगले दिन यानी 9 मई को अंबाला में बसन्त कुमार विश्वास को फांसी दी गई। वे महान क्रान्तिकारी भाई परमानन्द के चचेरे भाई थे।http://hindi.oneindia.com/news/features/forgotten-heroes-indian-independence-382972.html#slide56888भाई बालमुकुन्द 22 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160816180141/http://hindi.oneindia.com/news/features/forgotten-heroes-indian-independence-382972.html#slide56888भाई 16 अगस्त 2016 dead
सभी पर आरोप था कि इन्होंने 1912 में चांदनी चौक में लार्ड हार्डिग पर बम फेंका था। हालांकि इनके खिलाफ जुर्म साबित नहीं हुआ, लेकिन अंग्रेज हुकूमत ने शक के आधार पर इन्हें फांसी की सजा सुना दी। जिस स्थान पर इन्हें फांसी दी गई, वहां शहीद स्मारक बना दिया गया है जो दिल्ली गेट स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में स्थित है।
भाई बालमुकुंद का विवाह एक साल पहले ही हुआ था। आजादी की लड़ाई में जुटे होने के कारण वे कुछ समय ही पत्नी के साथ रह सके। उनकी पत्नी का नाम रामरखी था। उनकी इच्छा थी कि भाई बालमुकुंद का शव उन्हें सौंप दिया जाए, लेकिन अंग्रेज हुकूमत ने उन्हें शव नहीं दिया। उसी दिन से रामरखी ने भोजन व पानी त्याग दिया और अठारहवें दिन उनकी भी मृत्यु हो गई।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
भाई परमानन्द
दिल्ली षड्यंत्र मामला
बाहरी कड़ियाँ
जरा याद करो कुर्बादीजून 2020 InternetArchiveBot
क्रांतिकारी शहीद भाई बालमुकुंद जून 2020 InternetArchiveBot
क्रांति की उपासिकाजून 2020 InternetArchiveBot
Sarala Shrikrishna Indian revolutionaries: a comprehensive study, 1757-1961 II Prabhat Prakashan 1999 https://books.google.com/books?id=lVx-yK6MhaQC&lpg=PT65&dq=bhai%20balmukand&as_brr=3&pg=PT65#v=onepage&q=&f=false 1 April 2010 221–224 harv
Bhai Parmanand The Story Of My Life https://books.google.com/books?id=9CHMoCHJl98C&lpg=PP1&pg=PP1#v=onepage&q=&f=false 2 April 2010 Prabhat Prakashan 2009 978-81-87100-38-6 harv
श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी
श्रेणी:1889 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९१५ में निधन