Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

७ मार्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 7 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 66वॉ (लीप वर्ष मे 67 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 299 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 321 - रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन प्रथम ने रविवार को राजकीय विश्राम का दिन घोषित किया जो ईसाई मान्यताओं के अनुरूप था। 1827 - ब्राजील की नौसेना ने करमन दा पैटैगोंस ने अर्जेन्टीनी बेड़े पर हमला किया जिसमें वे विफल रहे थे। 1876 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने टेलीफोन (दूरभाष) का नाम दिया। 1971 - शेख़ मुजिब-उर-रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया। 1989 - भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के खिलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया। 2010- इराक में संसदीय चुनाव के दौरान बम हमलों में 37 लोग मारे गए। बगदाद के उर इलाके में हुए मोर्टार हमले में 25 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। बगदाद के दक्षिण पश्चिम इलाके अल-शूरता अल-राबिया में चार लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। अब तक की सबसे महंगी फिल्म अवतार के लिए रिक कार्टर, रॉबर्ट स्ट्रॉमबर्ग और किम सिंक्लेयर ने 82वें एकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का पुरस्कार हासिल किया। सैंडी पॉवेल को फिल्म 'यंग विक्टोरिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ वस्त्र डिजायनर का ऑस्कर पुरस्कार हासिल हुआ। पावेल का यह तीसरा ऑस्कर पुरस्कार है। इससे पहले वह 'शेक्सपियर इन लव' और 'द एवियेटर' के लिए ऑस्कर पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। 82 वें एकेडमी अवार्ड में कैथरीन बिगिलो 'द हर्ट लॉकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑस्कर अवार्ड जीतकर ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बनी। 2018 - यूनीसेफ ने पिछले दस वर्षों में बाल-विवाह के मामलों में तेजी से गिरावट पर भारत की सराहना की। अमरीका के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार गेरी कोहन ने व्‍यापार नीति पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मतभेदों के कारण इस्‍तीफा दे दिया। जन्म 1878 - बोरिस कुस्तोदीव, रूसी चित्रकार निधन 1952 - भारतीय गुरु परमहंस योगानंद की मृत्यु (जन्म 1893) 1961 - गोविन्द बल्लभ पंत - भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 1999 - स्टैनली क्यूब्रिक, अमेरिकी फिल्म निर्देशक बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:मार्च