411 REFERENCE · Wikipedia
जीत (1996 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जीत जीत.jpg जीत का पोस्टर साजिद नाडियाडवाला राज कँवर नदीम श्रवण सनी देओल, सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर, तबु, अमरीश पुरी, आलोक नाथ, दलीप ताहिल 23 अगस्त, 1996 भारत हिन्दी
जीत 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।सलमान और सनी देओल एक साथ परदे आएंगे नज़र https://www.newstracklive.com/news/salman-khan-and-sunny-deol-will-be-look-a-single-screen-sc114-nu-1213864-1.html 18 मई 2018 3 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180519032536/https://www.newstracklive.com/news/salman-khan-and-sunny-deol-will-be-look-a-single-screen-sc114-nu-1213864-1.html 19 मई 2018 deadइस वजह से सलमान खान के साथ शिकार पर नहीं गईं थी करिश्मा कपूर https://bollywood.bhaskar.com/news/salman-khan-jodhpur-blackbuck-where-was-karishma-kapoor-5847014.html 18 मई 2018 दैनिक भास्कर 8 अप्रैल 2018 hi https://web.archive.org/web/20180518064947/https://bollywood.bhaskar.com/news/salman-khan-jodhpur-blackbuck-where-was-karishma-kapoor-5847014.html 18 मई 2018 dead अमरीश पुरी, दलीप ताहिल और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में हैं। जबकि तबु विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी।
संक्षेप
काजल (करिश्मा कपूर) प्रोफेसर सिद्धांत शर्मा (आलोक नाथ) की बेटी हैं। करण (सनी देओल) गजराज चौधरी (अमरीश पुरी) के लिए आपराधिक काम करता है। वह काजल से प्यार करता है और हर जगह उसका पीछा करता है। शुरुआत में, वह उसे नापसंद करती है। लेकिन धीरे-धीरे वे प्यार में पड़ जाती है और करण सामान्य जीवन में लौटने के लिए अपराध की दुनिया छोड़ देता है। राजीव उर्फ राजू (सलमान खान) अमेरिका से वापस आया है और उसकी शादी काजल से होनी है। काजल करण को छोड़ देती है। इससे उसका दिल टूट जाता है और वह तवायफ़ तुलसीबाई (तबु) के पास जाने लगता है। राजू को पता लगता है कि उसके पिता (दलीप ताहिल) और अंकल गजराज अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। वह अपने व्यापार को नष्ट करने की कोशिश करता है। इसलिये करण को राजू की हत्या का अनुबंध दिया जाता है। करण देखता है कि राजू काजल का पति है। अंत में करण सभी दुश्मनों को मार देता है। उसे भी गोली मार दी जाती है और वह मर जाता है।
मुख्य कलाकार
सनी देओल - करन
सलमान ख़ान - राजीव "राजू" सहाय
करिश्मा कपूर - काजल
तबु - तुलसीबाई
अमरीश पुरी - गजराज चौधरी
आलोक नाथ - सिद्धांत शर्मा
दलीप ताहिल - रमाकांत "रमा" सहाय
मोहन जोशी
दीपक शिर्के
जॉनी लीवर - पियाजी
आशीष विद्यार्थी - इंस्पेक्टर प्रताप विद्यार्थी
राजीव वर्मा
संगीत
जीत नदीम-श्रवण 1996 फिल्म साउंडट्रैक टिप्स नदीम-श्रवण गीतकार: समीर साजन चले ससुराल
1996 राजा हिन्दुस्तानी
1996
फिल्म के सभी गाने लोकप्रिय हुए।
गीत गायक समीर नदीम-श्रवण यारा ओ याारा विनोद राठोड़, अलका याज्ञिक 7:07 अभी साँस लेने की सोनू निगम, अलका याज्ञिक 8:10 तू धरती पे चाहे कुमार सानु, अलका याज्ञिक 9:09 दिल का क्या करें कविता कृष्णमूर्ति 7:13 साँसों का चलना उदित नारायण, अलका याज्ञिक 7:22 यारा ओ याारा विनोद राठोड़ 1:23 दुखद साजन घर आना अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 8:15 वादों से नहीं साधना सरगम, कुमार सानु 6:00
परिणाम
फिल्म ने 1996 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और हिट की श्रेणी में शामिल हुई
नामांकन और पुरस्कार
नामित
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - सलमान खान
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - तबु
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0116690 जीत
श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में