411 REFERENCE · Wikipedia
मुझसे शादी करोगी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुझसे शादी करोगी मुझसे शादी करोगी (2004 फ़िल्म).jpg मुझसे शादी करोगी का पोस्टर साजिद नाडियाडवाला डेविड धवन साजिद-वाजिद अनु मलिक अक्षय कुमार, सलमान ख़ान, प्रियंका चोपड़ा, सतीश शाह, राजपाल यादव, अमरीश पुरी अनीस बज्मी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट 30 जुलाई 2004 भारत हिन्दी
मुझसे शादी करोगी 2004 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाते हैं। यह अक्षय और प्रियंका की अंदाज़ (2003) के बाद एक साथ दूसरी फिल्म है। सहायक कलाकारों में अमरीश पुरी, कादर ख़ान, सतीश शाह और राजपाल यादव शामिल हैं। कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने विशेष उपस्थिति दर्ज की।
इस फिल्म को को सकारात्मक समीक्षा कलाकारों के प्रदर्शन, संगीत, छायांकन, कला दिशा, परिधान और स्टाइल के लिए प्राप्त हुई। 30 जुलाई 2004 को जारी यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी।32 दिन में हुई शूटिंग, सलमान खान सोते थे तब अक्षय कुमार करते थे सीन, गाने इतने हुए हिट कि बिके 2 करोड़ कैसेट https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-salman-khan-akshay-kumar-priyanka-chopra-2004-blockbuster-mujhse-shaadi-karogi-wraped-in-32days-7389951.html 2 मार्च 2024 News18 हिंदी 30 अगस्त 2023 hi जुलाई 2026 InternetArchiveBot यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसको फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार में क्रमशः तीन और दस नामांकन प्राप्त हुए थे।
संक्षेप
समीर (सलमान खान) तुनुकमिज़ाज है और क्रोध प्रबंधन के मुद्दों से घिरा हुआ है। जब वह अपनी प्रेमिका रोमा (अमृता अरोड़ा) पर हमला करने की कोशिश करने वाले गुंडों के एक समूह को मारता है, तो वह उसके गुस्से के कारण उससे रिश्ता तोड़ देती है। उसकी कुंडली के अनुसार, समीर प्यार में दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी तरह के मुद्दों से बचने के लिए, वह गोवा में एक लाइफगार्ड बन जाता है।
ट्रेन में समीर सूरज प्रकाश (सतीश शाह) से मिलता है, जो उसे लगता है कि चोर है। समीर लूटने से बचने के लिए पूरी रात जागता रहता है। सूरज अगली सुबह स्टेशन पर समीर को यह स्वीकार करता है कि वो अपने सामान की रक्षा करवाने के लिये नाटक कर रहा था। समीर जानता है कि सूरज उसके रिज़ॉर्ट में एक सुरक्षा गार्ड है और उसे तीन महीने तक रात की गार्ड ड्यूटी पर रखता है।
समीर नवोदित फैशन डिजाइनर रानी (प्रियंका चोपड़ा) से मिलता हैं और उसके साथ प्यार करने लगता है। फिर सनी (अक्षय कुमार) के रूप में परेशानी आती है। वह रानी से मिलता है और वो भी उसके साथ प्यार करने लगता है और समीर की गलतियों पर फायदा उठाता है।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान — समीर
अक्षय कुमार — सनी (अरुण खन्ना)
प्रियंका चोपड़ा — रानी सिंह
अमरीश पुरी — जुगराज सिंह
कादर ख़ान — दुग्गल साहब
सुप्रिया कार्निक — रमा सिंह, रानी की माँ
सतीश शाह — सूरज प्रकाश
राजपाल यादव — राज पुरोहित ज्योतिष और पॉल
शशिकला — समीर की दादी
उपासना सिंह — सूरज की पत्नी
शेफाली ज़ारीवाला — बिजली
इन क्रिकेटरों ने स्वयं के रूप में कैमियो किया:
इरफ़ान पठान
जवागल श्रीनाथ
आशीष नेहरा
हरभजन सिंह
पार्थिव पटेल
कपिल देव
मोहम्मद कैफ़
नवजोत सिंह सिद्धू
संगीत
गायक रब करे उदित नारायण, अलका याज्ञिक साजिद-वाजिद जलीस शेरवानी 4:19 मुझसे शादी करोगी उदित नारायण, सोनू निगम, सुनिधि चौहान साजिद-वाजिद जलीस शेरवानी 5:26 आजा सोनिये सोनू निगम, अलका याज्ञिक साजिद-वाजिद जलीस शेरवानी 4:58 लहू बनके आँसू अलका याज्ञिक, सोनू निगम, शबाब सबरी साजिद-वाजिद जलीस शेरवानी 6:05 जीने के हैं चार दिन सोनू निगम, सुनिधि चौहान अनु मलिक समीर 5:21 कर दूँ कमाल सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान साजिद-वाजिद जलीस शेरवानी 4:34 लाल दुपट्टा उदित नारायण, अलका याज्ञिक साजिद-वाजिद अरुण भैरव 5:14 आजा सोनिये (रीमिक्स) सोनू निगम, अलका याज्ञिक साजिद-वाजिद 4:05 जलीस शेरवानी
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="3"|2005
| अक्षय कुमार
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| अक्षय कुमार
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| अलका याज्ञिक ("लाल दुपट्टा")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0418362 मुझसे शादी करोगी
श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्में