411 REFERENCE · Wikipedia
आयडोफार्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आयोडोफार्म (Iodoform) एक रासायनिक यौगिक है। इसके चमकदार पीले पत्राकार रवे (क्रिस्टल) होते हैं। इसमें विचित्र गंध होती है। यह पानी में कम घुलता है लेकिन ऐल्कोहल और ईथर में घुल जाता है। ऐल्कोहल या एसीटोन में थोड़ा सा आयोडीन और क्षार डालकर यह बनाया जा सकता है। इसका रासायनिक सूत्र CHI3 है। आयोडोफार्म का उपयोग चिकित्सा में कीटाणुनाशक गुणों के कारण घाव पर लगाने में होता था। लेकिन इसमें दुर्गंध होने के कारण अब इसके स्थान पर अन्य औषधियों का प्रयोग होने लगा है।
बाहरी कड़ियाँ
MSDS at Oxford University
MSDS at JT Baker
A Method for the Specific Conversion of Iodoform to Carbon Dioxide
Article at 1911 Encyclopaedia Britannica
Preparation
श्रेणी:रासायनिक यौगिक