Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नमकीन (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नमकीन नमकीन.jpg नमकीन का पोस्टर जयंत माल्कन गुलज़ार राहुल देव बर्मन संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर, शबाना आज़मी वहीदा रहमान 1982 भारत हिन्दी नमकीन 1982 में प्रदर्शित होने वाली हिन्दी फ़िल्म है जिसे गुलज़ार ने निर्देशित किया था। यह बांग्ला साहित्यकार समरेश बसु की कहानी पर आधारित है। मुख्य कलाकार संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर, शबाना आज़मी और वहीदा रहमान हैं। संगीत राहुल देव बर्मन का है। संक्षेप हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से पर्वतीय गाँव में एक ट्रक ड्राइवर गेरुलाल (संजीव कुमार) आता है। स्थानीय ढाबे वाला धनीराम, गेरुलाल को एक वृद्धा ज्योति (वहीदा रहमान) के घर पर एक कमरा किराज़े पर दिलवा देता है। ज्योति की तीन बेटियां हैं- सबसे बड़ी... निमकी (शर्मिला टैगोर), मंझली... मिट्ठु (शबाना आज़मी) और सबसे छोटी चिनकी (किरण वैराले)। धीरे धीरे गेरुलाल, चारों महिलाओं के नजदीक आ जाता है और घर के सदस्य जैसा हो जाता है। वह निमकी से प्रेम करने लगता है परंतु वह शादी करने से इंकार कर देती है और गेरुलाल से कहती है कि उसे मिट्ठु से शादी कर लेनी चाहिये। गेरुलाल को वहाँ से जाना पड़ता है। कुछ बरस बीत जाते हैं और एक बार गेरुलाल की मुलाकात नौटंकी में नाचने वाली स्त्री से होती है। यह चिनकी है जो अब अपने पिता किशनलाल के साथ रहती है। चिनकी से गेरुलाल को पता चलता है कि पिछले तीन बरसों में निमकी और बहनों की कोई खोज खबर न लेकर उसने गलती की है। वह गाँव में जाता है तो निमकी को अकेले रहते पाता है। ज्योति और मिट्ठु, दोनों ही मर चुकी हैं। गेरुलाल निमकी को अपने साथ ले आता है। फ़िल्म को आर॰ डी॰ बर्मन के अच्छे संगीत के लिये भी जाना जाता है। मुख्य कलाकार संजीव कुमार ― गेरुलाल शर्मिला टैगोर ― निमकी शबाना आज़मी ― मिट्ठू किरण वैराले ― चिनकी वहीदा रहमान ― ज्योति/जुगनी टी पी जैन ― धनीराम राम मोहन ― किशनलाल संगीत गीत गायक राहुल देव बर्मन गुलज़ार आँकी चली बाँकी चली आशा भोंसले 3:57 राह पे रहते हैं किशोर कुमार 3:25 फिर से आइयो बदरा बिदेसी आशा भोंसले 4:04 बड़ी देर से मेघा बरसा आशा भोंसले 4:07 ऐसा लगा कोई सूरमा अलका याज्ञिक 2:52 नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम किरण वैरालेफिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार वहीदा रहमान समरेश बसु फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0216019 नमकीन श्रेणी:1982 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में