Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोलो मियो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोलो मियो प्रचार पोस्टर चक किनानेडैन किनाने चक किनानेडैन किनानेकेविन जेम्स मार्क फसानोजेफरी ग्रीनस्टीन केविन जेम्स निकोल ग्रिमाउडो एलीसन हनिंगन जोनाथन रूमी जूली सेर्डा जूली ऐन एमरी आंद्रेया बोचेली किम कोट्स जेरेड फदेल पीट किनाने जॉय न्गियाव ए हायर स्टैण्डर्ड किनाने ब्रदर्स निकेल सिटी पिक्चर्स एंजेल स्टूडियोज 2026 1 20 कोकोनट ग्रोव सिनेपोलिसजनवरी 20, 2026 Kevin James premieres new romantic comedy in Coconut Grov [PG] https://www.local10.com/news/local/2026/01/20/kevin-james-premieres-new-romantic-comedy-in-coconut-grove/ जनवरी 22, 2026 लोकल 10 न्यूज़ 2026 2 6 संयुक्त राज्य अमेरिका 96 मिनटदिसम्बर 14, 2025 Solo Mio [PG] https://www.classification.gov.au/titles/solo-mio December 16, 2025 ऑस्ट्रेलियन क्लाशिफिकेशन बोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका अंग्रेज़ी $40 लाखhttps://www.yahoo.com/entertainment/movies/articles/kevin-james-months-long-fake-215202678.html Kevin James' months-long fake teacher persona sets stage for 'Solo Mio' opening weekend success बकाल मैक्स याहू एंटरटैनमेंट फ़रवरी 12, 2026 फ़रवरी 12, 2026अगस्त 2026 InternetArchiveBot $2.62 करोड़Solo Mio https://www.boxofficemojo.com/release/rl2967437313/?ref_=bo_we_table_5 अप्रैल 10, 2026 बॉक्स ऑफ़िस मोजोSolo Mio - Box Office and Financial Information https://www.the-numbers.com/movie/Solo-Mio-(2026)#tab=summary अप्रैल 10, 2026 द नम्बर्ससोलो मियो (अनुवाद: केवल मैं) सन् 2026 में प्रमोचित अमेरिकी प्रेमकहानी हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशेन चक किनाने और डैन किनाने ने किया। इसका कथानक पैट्रिक किनाने, जॉन किनाने और केविन जेम्स ने लिखा। इस फ़िल्म में जेम्स के साथ-साथ एलीसन हनिंगन, किम कोट्स, निकोल ग्रिमाउडो और जोनाथन रूमी ने मुख्य अभिनय किया है। फ़िल्म को 6 फ़रवरी 2026 को एंजेल स्टूडियो ने प्रमोचित किया। कथानक मैट इटली में विवाह करने वाला था लेकिन उसी समय उसे उसकी मंगेतर हैदर का पत्र मिलता है कि वो अभी विवाह के लिए तैयार नहीं है। मैट इससे बहुत परेशान होता है क्योंकि विवाह के लिए सभी तैयारियाँ हो चुकी थी। वो पहले हैदर को इधर उधर खोजता है लेकिन असफल रहने के बाद वो पहले से निर्धारित सभी गतिविधियों में अकेले ही शामिल होने का निर्णय लेता है। इस दौरान उसे दो विवाहित युगलों से सांत्वना मिलती है। वो लोग उसे बताते हैं कि उनके अपने रिश्ते भी एकदम अच्छे नहीं हैं। एक स्थानीय कैफे में भोजन करते समय मैट की मुलाकात जिया से होती है। जिया उस कैफ़े की आकर्षक मालकिन है और वो मैट को नगर में घुमाने का प्रस्ताव रखती है। दोनों के बीच जल्द ही एक जुड़ाव हो जाता है हालांकि मैट स्वयं के इटली आने का कारण उसे नहीं बताता है। जैसे जैसे दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता है, जिया उसे अंगूरों के खेत में लेकर जाती है। यहाँ मैट को समझ में आता है कि जिया का सम्बंध मशहूर इतालवी गायक एंड्रिया बोसेली से है। बोसेली ने मैट के पसंदीदा कलाकार एड शियरन के साथ काम किया था। एक दिन जैसे ही जिया मैट को चुमने की कोशिश करती है, मैट अपना राज खोल देता है। वो उसे बताता है कि उसका विवाह हैदर के साथ कुछ दिन पहले होने वाला था। वो उसे वो पत्र भी दिखाता है जो मैट ने उसके लिए छोड़ा था। ये सब सुनकर जिया दुखी एवं हैरान होकर वहाँ से चली जाती है। निरास मैट इटली छोड़नी की तैयारी करने लगता है और इसी बीच उसे अपने होटेल के प्रतीक्षागृह में हैदर को देखता है। हैदर उसे छोड़कर जाने के लिए माफ़ी मांगती है और बताती है कि विवाह से पहले उसकी मुलाक़ात जिया से हुई थी। उन दोनों ने हैदर की नाखुशी के बारे में बात की थी और जिया (उस समय तक मैट से नहीं मिली थी) ने ही हैदर को मैट के लिए वो पत्र लिखने में मदद की थी। अपने जीवन में आगे बढ़ने का इरादा रखकर मैट अपनी सगाई की अंगूठी बेच देता है। अंगूठी बेचने से प्राप्त धन से वो एक मोटरसायकिल क्रय कर लेता है और जिया के कैफ़े में वापस लौट आता है। जिया को यह बताने के बाद वो समझ गया कि जिया ने हैदर को पत्र लिखने में सहायता क्यों की थी। वो जिया को अपने साथ एड शियरन के संगीत समारोह में चलने का न्यौता देता है जिसे जिया खुशी-खुशी स्वीकार कर लेती है। फ़िल्म के अंत में (श्रेय के दौरान) दिखाये गये दृश्यों में कुछ समय बीत जाने के बाद मैट और जिया इटली में विवाह करते हुये दिखाई देते हैं। इस विवाह में वो दोनों विवाहित युगल भी शामिल होते हैं जिन्होंने मैट की सहायता की थी। विवाह की रस्म के दौरान उन दोनों युगलों के पास भी अपने जीवन की कुछ नई उपलब्धियों का जश्न मनाने का मौका होता है। कलाकार केविन जेम्स – मैट टेलर एलीसन हनिंगन – मेघन निकोल ग्रिमाउडो – जिया किम कोट्स – जूलियन जोनाथन रूमी – नील जूली सेर्डा – डोना जूली एन एमरी – हैदर कैटेरिना सिल्वा – क्लाउडिया एलेसेंड्रो कार्बोनेरा – मार्सेलो इतालवी टेनर (तत्त्व) एंड्रिया बोसेली इसमें अपने ही एक काल्पनिक रूप में अभिनय करते हैं। एड शियरन इस फ़िल्म में स्वयं के रूप में अभिनय करते हैं। निर्माण मई 2024 में यह घोषणा की गयी कि जेम्स फ़िल्म में काम करेंगे।https://www.screendaily.com/news/kevin-james-to-star-in-rom-com-solo-mio-a-higher-standard-launching-cannes-sales-exclusive/5193049.article Kevin James to star in rom-com 'Solo Mio'; A Higher Standard launching Cannes sales (exclusive) के जेरेमी मई 6, 2024 स्क्रीन डैली मई 31, 2025 अक्टूबर 2024 में यह घोषणा हुई कि फ़िल्मांकन का काम रोम में चल रहा है।https://deadline.com/2024/10/alyson-hannigan-kevin-james-solo-mio-1236116464/ Alyson Hannigan, Nicole Grimaudo, Kim Coates & More Board Kevin James Rom-Com 'Solo Mio' डीयलेसेंद्रो एंथनी अक्टूबर 15, 2024 डेडलाइन हॉलीवुड मई 31, 2025 जून 2025 में यह घोषणा हुई कि जॉय न्गियाव फ़िल्म संगीतकार के रूप में सेवायें देंगी।https://filmmusicreporter.com/2025/06/30/joy-ngiaw-to-score-charles-daniel-kinnanes-solo-mio/ Joy Ngiaw to Score Charles & Daniel Kinnane's 'Solo Mio' फ़िल्म म्यूज़िक रिपोर्टर 2025-06-30 विपणन 15 अक्टूबर 2025 को टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया खातों पर "दिस इज मैट टेलर" (@thisismatttaylor; अनुवाद: ये मैट टेलर है) टैग के साथ वीडियो सामग्री अपलोड की जाने लगी। इससे ज्ञात हुआ कि जेम्स फ़िल्म में अपने अभिनय का चित्रण कर रहे हैं। इनमें टेलर की कला कक्षा, उनके विद्यार्थी और अन्य वस्तुओं की झलक दिखाई मिलती थी। आखिरकार यह सिलसिला टेलर के विवाह प्रस्ताव और विवाह वाले वीडियो तक पहुँचा। इस तरह लगभग प्रतिदिन नये वीडियो डाले गये।https://www.instagram.com/thisismatttaylor/https://www.tiktok.com/@thisismatttaylor?lang=en ये सोशल मीडिया खाते जब सामने आये थे तब कई ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं को फ़िल्म के निर्माण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस कारण ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या केविन जेम्स किसी फ़िल्म का प्रचार कर रहे हैं या फिर सचमुच कोई कला शिक्षक हैं जिनका चेहरा उनसे मिलता-जुलता है।https://www.usatoday.com/story/entertainment/celebrities/2025/11/17/matt-taylor-tiktok-kevin-james/87324884007/ Who is Matt Taylor? TikTok personality sparks speculation about Kevin James alter ego सेगारा एडवर्ड 17 नवम्बर 2025 यूएसए टुडे 2026-02-04 बहरहाल ये खाते दोनों सोशल मीडिया मंचों पर बहुत सफ़ल रहे; फ़रवरी 2026 तक इंस्टाग्राम पर इसके अनुसरणकर्ताओं की संख्या 507,000 तक पहुँच गयी जबकि इसी समय टिकटॉक पर यह संख्या 856,800 तक पहुँची। 8 फ़रवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता सुपर बाउल 60 में दर्शकों के मध्य जेम्स, मैट टेलर के रूप में दिखाई दिये। उन्हें यहाँ देखा जाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।https://www.filmogaz.com/143350 Matt Taylor and Kevin James spark Super Bowl buzz with “heartbroken” in-stadium stunt FilmoGaz 2026-02-10 FilmoGaz en 2026-02-10 26 अप्रैल 2026 https://web.archive.org/web/20260426182145/https://www.filmogaz.com/143350 deadhttps://tribune.com.pk/story/2591749/kevin-james-sparks-super-bowl-buzz-with-viral-heartbreak-stunt-during-bad-bunny-halftime-show Kevin James sparks Super Bowl buzz with viral heartbreak stunt during Bad Bunny halftime show 2026-02-10 द एक्सप्रेस ट्रिब्यून en 2026-02-10 संगीत सोलो मियो का संगीत जॉय न्गियाव ने दिया जिसमें 15 गाने शामिल हैं।https://moviemusicuk.us/2026/03/02/solo-mio-joy-ngiaw/ SOLO MIO – Joy Ngiaw 2026-03-02 MOVIE MUSIC UK en 2026-04-11 प्रमोचन सोलो मियो को सबसे पहले 20 जनवरी 2026 को कोकोनट ग्रोव सिनेपोलिस में दिखाया गया।https://www.local10.com//news/local/2026/01/20/kevin-james-premieres-new-romantic-comedy-in-coconut-grove/ Kevin James premieres new romantic comedy in Coconut Grove Carter Jason Reporter Entertainment 2026-01-21 wplg en 2026-01-22 संयुक्त राज्य अमेरिका में फ़िल्म को 6 फरवरी 2026 को प्रमोचित किया गया।https://deadline.com/2025/05/angel-studios-solo-mio-kevin-james-alyson-hannigan-jonanthan-roumie-1236413209/ Angel Studios Sets Release For 'Solo Mio' With Kevin James, Alyson Hannigan, Jonathan Roumie गोल्डस्मिथ जिल मई 29, 2025 डेडलाइन हॉलीवुड मई 31, 2025 स्वीकृति रिव्यू एग्रीगेटर वेबसाइट रॉटन टोमाटोज़ पर, 54 समालोचकों की 83% समीक्षाएँ सकारात्मक हैं। वेबसाइट की आम सहमति के अनुसार "दिल टूटने से उबरने के लिए केविन जेम्स की मिलनसार स्टार पावर और रोम के खूबसूरत दृश्यों का लाभ उठाते हुए, सोलो मियो एक सुखद अनुभव है।"https://www.rottentomatoes.com/m/solo_mio Solo Mio Rotten Tomatoes www.rottentomatoes.com en 2026-04-23 भारित औसत का उपयोग करने वाली वेबसाइट मेटाक्रिटिक पर आठ समालोचकों के आधार पर फिल्म को 100 में से 48 का स्कोर मिला।https://www.metacritic.com/movie/solo-mio/ Solo Mio Reviews - Metacritic www.metacritic.com en 2026-04-23 सिनेमास्कोर द्वारा मतदान किए गए दर्शकों ने फिल्म को ए+ से एफ पैमाने पर "ए-" का औसत ग्रेड दिया।https://www.cinemascore.com/ Home सिनेमास्कोर en-US फ़रवरी 6, 2026 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 32306991