Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पन्ना कबूतर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंग्रेज़ी विकिपीडिया से अनूदित पन्ना कबूतर (मरकती पंडुक) LC IUCN3.1 Chalcophaps indica -National Aquarium -Baltimore-8a.jpg 300px बाल्टीमोर, अमेरिका की जलजीवशाला में एक नर Animalia Chordata Aves Columbiformes Columbidae Chalcophaps C. indica Chalcophaps indica (लीनियस, 1758) पन्ना कबूतर या मरकती पंडुक उष्ण तथा उपोष्ण कटिबन्धीय भारतीय उपमहाद्वीप, म्याँमार, थाइलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया तथा उत्तरी व पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक कबूतर का प्रकार है। इसे हरा कबूतर या हरित-पक्ष-कबूतर के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के तमिलनाडु राज्य का राज्यपक्षी है। इसकी अनेक उपप्रजातियाँ हैं, जिनमें तीन ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती हैं। यह वर्षा वनों आर्द्र घने वनों, कृषिक्षेत्रों, उद्योनों, ज्वारीयवनों तथा तटीय दलदल में पाये जाने वाली आम प्रजाति है। यह डंडियों से पेड़ों पर अनगढ़ सा घोंसला बनाता है और दो मलाई-रंग के अंडे देते हैं। ये तेजी से और तुरन्त उड़ान भरते हैं, जिसमें परों की नियमित ताल तथा तीखे झटके भी होते हैं, जो कबूतरों की सामान्य विशेषता है। ये प्रायः घने वनों के खंडों में नीचे-नीचे उड़ते हैं, लेकिन कभी कभी छेड़े जाने पर उड़ने के बजाय दौड़कर भी दूर हो जाते हैं। इनका स्वर धीमी कोमल दुखभरी सी कूक जैसा होता है, जिसमें ये शांत से शुरू करके उठाते हुए छः से सात बार कूकते हैं। ये अनुनासिक "हु-हू-हूँ" की आवाज भी करते हैं। सन्दर्भ बर्डलाइफ़ इन्टर्नेश्नल 2004 48765 Chalcophaps indica 11 मई 2006 Database entry includes justification for why this species is of least concern ग्रिमेट्, बर्ड्स ऑफ़ इन्डिया, Inskipp and Inskipp, ISBN 0-691-04910-6 प्रिज़ी एंड् नाइट्, "फ़ील्ड् गाइड् टु द बर्ड्स् ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया", Angus & Robertson, ISBN 0-207-19691-5 ट्राउन्सन् एंड् ट्राउन्सन्, "ऑस्ट्रेलियन बर्ड्स्: अ कन्साइस् फ़ोटोग्राफ़िक फ़ील्ड् गाइड्", Cameron House. ISBN 1-875999-47-7. श्रेणी:भारत के पक्षी