Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऊर्णाजिन व्यापार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|1890 के दशक में नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज़ के फोर्ट चिपेवयान में एक फर व्यापारी ऊर्णाजिन व्यापार (fur trade) अथवा फर व्यापार विश्वव्यापी उद्योग है जो जानवरों के फर उपार्जन और बिक्री से सम्बंधित है। आधुनिक काल की शुराआत में ही विश्व स्तर पर फर का बाज़ार तैयार हो गया। प्रारम्भिक काल में बोरियल, ध्रुवीय और ठंडे समशीतोषण स्तनधारी जानवरों के फर अधिक मूल्यवान रहे हैं। ऐतिहासिक रूप से इस व्यापार ने साइबेरिया, उत्तर अमेरिका, दक्षिण शेटलैण्ड और दक्षिण सैंडविच द्वीपों को खोजने और उपनिवेश बनाने के लिए प्रेरित किया। आज के समय में फर का महत्व कम हो गया है; इसे फर फार्म में उत्पादित खाल और विनियमित फर-धारक जाल से बनाया जाता है लेकिन यह विवादास्पद हो गया है। पशु अधिकारों से जुड़े संगठन फर के व्यापार का विरोध करते हैं जिनके अनुसार फर के लिए पशुओं को बेरहमी से मारा जाता है और कभी-कभी क्रूरता के साथ जीवित अवस्था में ही उनकी खाल उतार दी जाती है।http://features.peta.org/ChineseFurFarms/ Feature: A Shocking Look Inside Chinese Fur Farms पेटा कुछ कपड़ों में फर के स्थान पर कृत्रिम नकल लगा दी जाती है। महाद्वीपीय ऊर्णाजिन व्यापार रूसी ऊर्णाजिन यूरोपीय औपनिवेशिकरण से पहले पश्चिम यूरोप और एशिया के कुछ भागों में फर के मुख्य आपूर्तिकर्ता अमेरिका और रूस थे। इसका व्यापार प्रारंभिक मध्य युग (500–1000 ई॰) में विकसित हुआ। इसके शुरूआती व्यापार मार्ग बाल्टिक और काला सागर से होता था। फर का मुख्य व्यापारिक बाज़ार जर्मन नगर लाइपत्सिग था।Fisher 1943 197 रूसी फर व्यापार का प्रथम आपूर्तिकर्ता कीवयाई रूस था।Fisher 1943 1 सन्दर्भ स्रोत Fisher Raymond Henry The Russian Fur Trade, 1550–1700 1943 यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया प्रेस 275 https://books.google.com/books?id=Vn86VZEdwc4C श्रेणी:पशु कल्याण श्रेणी:प्रकारानुसार उद्योग (अर्थशास्त्र)