Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गैर संचारी रोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गैर संचारी रोग A nurse with a non-communicable diseases kit, Fiji, 2012. Photo- DFAT (13253315924).jpg एक गैर-संचारी रोग किट के साथ एक नर्स, फिजी, 2012। गैर-संचारी रोग (एनसीडी), के अंतर्गत वह रोग आते है, जोकि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे प्रसारित नहीं होते है। गैर-संचारी रोगों में पार्किंसन रोग, स्वप्रतिरक्षित रोग, स्ट्रोक, अधिकांश हृदय रोग, अधिकांश कर्कट रोग, मधुमेह, गुर्दे की पुरानी बीमारी, अस्थिसंध्यार्ति, ऑस्टियोपोरोसिस, अल्जाइमर रोग, मोतियाबिंद और अन्य शामिल हैं। गैर-संचारी रोग जीर्ण या तीव्र हो सकता है। अधिकांश गैर- संक्रामक होते है, हालांकि कुछ गैर-संचारी संक्रामक रोग हैं, जैसे कि परजीवी रोग जिसमें परजीवी के जीवन चक्र में सीधे मेजबान से मेजबान संचरण शामिल नहीं है। गैर-संचारी रोग विश्व स्तर पर मौत का प्रमुख कारण है। 2012 में, यह 68% मृत्यु (38 मिलियन) का जिम्मेदार था, जबकि 2000 में यह 60% मृत्यु का जिम्मेदार था।http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs310/en/index2.html The top 10 causes of death विश्व स्वास्थ्य संगठन 24 मई 2015 https://web.archive.org/web/20121104134125/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs310/en/index2.html 4 नवंबर 2012 live इनमें से लगभग आधे 70 वर्ष से कम आयु के और आधी महिलाएं थीं।http://www.who.int/topics/noncommunicable_diseases/en/ Noncommunicable diseases विश्व स्वास्थ्य संगठन 5 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20170417221007/http://www.who.int/topics/noncommunicable_diseases/en/ 17 अप्रैल 2017 live एक व्यक्ति की पृष्ठभूमि, जीवन शैली और पर्यावरण जैसे जोखिम कारक कुछ गैर-संचारी रोगों की संभावना को बढ़ा देते हैं। हर साल तम्बाकू के उपयोग के कारण कम से कम 50 लाख लोग मर जाते हैं और लगभग 28 लाख लोग अधिक वजन होने के कारण मर जाते हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल की वजह से लगभग 26 लाख लोगों की मृत्यु होती है और उच्च रक्तचाप के कारण 75 लाख लोग मारे जाते हैं। इन्हें भी देखें गैर-संचारी रोग से मृत्यु के जोखिम वाले देशों की सूची पुरानी बीमारी वैश्विक स्वास्थ्य कैंसर उपचार और अनुसंधान के लिए इंटरनेशनल नेटवर्क का INCTR चैलेंज फंड प्रोजेक्ट सन्दर्भ श्रेणी:वैश्विक स्वास्थ्य श्रेणी:रोग