411 REFERENCE · Wikipedia
जॉन स्टेनली (न्यायाधीश )
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2021
श्रेणी:Articles with hCards
जॉन स्टेनली (न्यायाधीश )
सर जॉन स्टेनली(Sir John Stanley, Kt., K.C.I.E.)(22 नवंबर 1846-7 दिसंबर 1931) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
जीवनी
सर जॉन स्टेनली का जन्म अर्माघ में स्टेनली परिवार में हुआ था। उन्होंने द रॉयल स्कूल, अर्माघ और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन में शिक्षा प्राप्त की । सर जॉन स्टेनली को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी प्रांत(North-Western Provinces) में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 1901 में नियुक्त किया गया । वह 1911 तक उक्त पद पर रहे।
वह लंदन से सेवानिवृत्त हुए । उन्हें उनकी पत्नी लेडी ऐनी स्टेनली के साथ पूर्वी शीन कब्रिस्तान में दफनाया गया।
इलाहाबाद से उनकी सेवानिवृत्ति पर, इलाहाबाद पायनियर अखबार ने उनकी प्रशंसा करते हुए लिखा कि एक न्यायाधीश के रूप में सर जॉन स्टेनली इलाहाबाद न्यायालय के अब तक के सर्वाधिक परिश्रमी व्यक्तियों में से एक थे । उन्होंने शीघ्रता से अपने निष्कर्ष तैयार करने हेतु प्रशिक्षित न्यायज्ञ के रूप में तथा अपनी अचूक नेकनीयती और उत्साह के साथ विधि के विलम्ब को यथासम्भव कम करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति के रूप में ख्याति अर्जित की । अखबार के अनुसार, बार के नेताओं के साथ उनके संबन्ध बहुत अच्छे थे । अखबार के अनुसार, सर जॉन स्टेनली की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने कुछ हद तक अनिच्छुक सरकार को उच्च न्यायालय की एक नई इमारत के निर्माण के लिए तैयार कर लिया ।
श्रेणी:भारत के मुख्य न्यायाधीश
श्रेणी:१९३१ में निधन