411 REFERENCE · Wikipedia
राधिका चौधरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राधिका चौधरी राधिका चौधरी 1999–2011 अभिनेत्री, निर्देशक
राधिका चौधरी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक हैं, जो हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषा में बनी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ये 2010 में फिल्म निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया और लास वेगास फिल्म उत्सव में पुरस्कार भी प्राप्त करने में सफल रही।
करियर
1999-2004: शुरुआत
राधिका ने पुणे विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा ली और वहाँ मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद ये अलग अलग भाषाओं में बनी 30 भारतीय फिल्मों में नजर आईं, जिसमें से दो बहुत बड़ी फिल्में, तेरे नाम और खुशी थी। इन्हें इनके कई किरदारों और गानों के कारण काफी सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई।
इनकी पहली फिल्म 1999 में प्रदर्शित हुई संबइयाह थी, जो तेलुगू भाषा में बनी थी। इसी साल इन्होंने तमिल भाषा में बनी फिल्म में काम कर तमिल फिल्म उद्योग में भी कदम रखा। इसके बाद ये कन्नुपदा पोगुथाइया, टाइम नाम की तमिल भाषा में बनी फिल्मों में भाग लिया। वर्ष 2000 में इन्होंने तमिल भाषा में बनी सिम्मासनम, क्रोधम 2 और प्रियमानवाले में काम किया।
2010-2011: निर्देशन
2004 के बाद कई सालों के बाद, 2010 में ये फिल्मों में वापस कदम रखा, पर इस बार इन्होंने निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। इन्हें लास वेगास फिल्म समारोह में अपने लघु फिल्म ऑरेंज ब्लोसम्स के कारण सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म हेतु सिल्वर एस पुरस्कार मिला।http://www.boxofficeindia.co.in/radhika-chaudhari-wins-silver-ace-at-las-vegas-film-festival/ संग्रहीत प्रति 31 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190331210351/https://www.boxofficeindia.co.in/radhika-chaudhari-wins-silver-ace-at-las-vegas-film-festival/ 31 मार्च 2019 dead ये लघु फिल्म लॉस एंजिल्स में शूट किया गया था, जिसके लिए कुल 4 दिन का वक्त लगा था। इससे कुल 17 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई। इस फिल्म में कहानी एक ऐसे माँ की है, जो अपने पति से अलग हो कर अपने और अपने परिवार के बारे में बहुत सारी जानकारी अंजान लोगों को दे रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में उषा कोकोटे हैं, इनके अलावा जेफ डौकेट और जॉन पॉल औवरिएर भी इस शॉर्ट फिल्म में अभिनय कर रहे थे।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-08-03/news-interviews/29845622_1_film-festival-acclaim-feature-films संग्रहीत प्रति 31 मार्च 2019 7 जुलाई 2012 https://archive.today/20120707232101/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-08-03/news-interviews/29845622_1_film-festival-acclaim-feature-films dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1738464
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म निर्देशक
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:तमिल अभिनेत्री
श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग