Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेगा 1

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वेगा 1 (Vega 1), अपने जुड़वाँ यान वेगा 2 के साथ, वेगा कार्यक्रम का हिस्सा रहा एक सोवियत अंतरिक्ष शोध यान था। यह अंतरिक्ष यान पूर्ववर्ती वेनेरा यानों का ही एक विकसित रूप था। इन्हें बाबाकिन अंतरिक्ष केंद्र द्वारा डिज़ाइन किया गया था और खिम्की में लावोचकिन द्वारा 5VK के रूप में निर्मित किया गया था। वेगा (ВеГа / VeGa) नाम रूसी भाषा के दो शब्दों — वनेरा (Венера: "Venera", शुक्र) और गलेया (Галлея: "Galleya", हैली) — के पहले दो अक्षरों को मिलाकर बना है। इस यान को दो बड़े सौर पैनलों से ऊर्जा प्राप्त होती थी। इसके उपकरणों में एक एंटीना डिश, कैमरे, वर्णक्रममापी, इन्फ्रारेड साउंडर, चुंबकत्वमापी, और प्लाज्मा प्रोब शामिल थे। 4,840 किलोग्राम वजन वाले इस यान को कज़ाख एसएसआर के त्यूराताम स्थित बायकोनूर कॉसमोड्रोम से प्रोटॉन-के रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। वेगा 1 और वेगा 2 दोनों त्रि-अक्षीय स्थिर अंतरिक्ष यान थे। इन अंतरिक्ष यानों को हैली धूमकेतु की धूल से बचाने के लिए एक दोहरी बम्पर ढाल से लैस किया गया था।https://www.webofscience.com/wos/woscc/full-record/WOS:A1984ALC5000020 Thermophysical and Gas-dynamic Studies of the Meteorite Shield for the Vega spacecraft www.webofscience.com en 2026-07-03 सन्दर्भ श्रेणी:अंतरिक्ष यान श्रेणी:अंतरिक्ष परियोजना