411 REFERENCE · Wikipedia
गुरुवायुर दोराई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुरुवायुर दोराई वैद्यनाथन 1935 07 02 y गुरुवायूर, त्रिशूर ज़िला, केरल, भारत मृदंग
गुरुवायुर दोराई (जन्म 2 जुलाई 1935) एक भारतीय मृदंगवादक हैं।Abram David Edwards Nick The Rough Guide to South India https://books.google.com/books?id=sEhJBfbhTAAC&pg=RA1-PA670 2004 Rough Guides 9781843531036 670 वे दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत में मृदंगम वादन के वरिष्ठतम कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पलघाट सुब्बा अय्यर और ई. पी. नारायण पिषारोडी से प्राप्त की और बाद में पलानी सुब्रमण्यम पिल्लै के अधीन गुरुकुल प्रणाली में अध्ययन किया। मात्र आठ वर्ष की आयु में उन्होंने मंच प्रदर्शन आरंभ किया।Mridangam exponent Guruvayur Dorai gets Padma Shri https://www.thehindu.com/news/national/kerala/mridangam-exponent-guruvayur-dorai-gets-padma-shri/article69141192.ece
The Hindu
25 January 2025
18 June 2025
enMridangam maestro Guruvayur Durai honoured with Naadha Laya Siromani title https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/mridangam-maestro-guruvayur-durai-honoured-with-naadha-laya-siromani-title/article68317535.ece
The Hindu
16 April 2024
18 June 2025
en
जनवरी 2025 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा।Padma Award Winners 2025 Full List: Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Padma Shri https://www.brutimes.com/news/social/padma-awards-2025-arijit-singh-ajith-kumar-shekhar-kapur-and-late-pankaj-udhas-honored-for-excellence Bru Times News 18 जून 2025 7 फ़रवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250207055857/https://www.brutimes.com/news/social/padma-awards-2025-arijit-singh-ajith-kumar-shekhar-kapur-and-late-pankaj-udhas-honored-for-excellence dead Padma Awards 2025 announced https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2096285 PIB 18 जून 2025Padma Awards 2025 – Notifications https://www.padmaawards.gov.in/Document/pdf/notifications/PadmaAwards/2025.pdf
Padma Awards (Official)
Ministry of Home Affairs, Government of India
28 April 2025
8 June 2025
thumb|गुरुवायुर दोराई (बाएं) नवचित्रवीणा वादन करते हुए एन. रविकिरण (बीच में) के साथ। साथ में रवि बालासुब्रमण्यम (घटम) और अक्काराई एस. शुभलक्ष्मी (वायलिन)।
प्रारंभिक जीवन
गुरुवायुर दोराई का जन्म केरल के गुरुवायुर में हुआ था। उनके पिता जी.एस. कृष्ण अय्यर एक पुजारी थे और माता मीना एक गृहिणी थीं। उनके परिवार में संगीत परंपरा रही है — उनकी बहन गुरुवायुर पोन्नम्मल प्रसिद्ध गायिका थीं, और भाई जी.के. राजमणि वायलिन वादक हैं।
पाँच वर्ष की आयु में पोलियो से ग्रस्त होने के बाद, उनके पिता ने उन्हें मृदंगम में प्रशिक्षित करने का निश्चय किया ताकि वे पारिवारिक संगीत प्रस्तुतियों का हिस्सा बन सकें। छह वर्ष की आयु में उन्होंने पलघाट सुब्बा अय्यर से मृदंगम की शिक्षा प्रारंभ की, और बाद में ई. पी. नारायण पिषारोडी से भी प्रशिक्षण लिया। वर्ष 1949 में वे चेन्नई आए और पलानी सुब्रमण्यम पिल्लै से नौ वर्षों तक गुरुकुल में रहकर प्रशिक्षण लिया।
करियर
गुरुवायुर दोराई ने एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, सेम्मंगुडी श्रीनिवास अय्यर, एम. बालमुरलीकृष्ण, टी.आर. महालिंगम (बांसुरी वादक), स. बालचंदर सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ संगत की है। उन्होंने टी.एन. राजरत्नम् पिल्लै, नामगिरीपेट्टै कृष्णन जैसे नागस्वरम वादकों के साथ भी प्रदर्शन किया है।
वे के. जे. येसुदास, टी.एन. शेषगोपालन, एन. रविकिरण, शशांक सुब्रमण्यम जैसे समकालीन कलाकारों के साथ भी संगत कर चुके हैं। विन्जमूरी वरदराज अयंगार के साथ भी वे आंध्रप्रदेश में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिससे उन्हें उस क्षेत्र में पहचान मिली।Interview with Guruvayur Dorai http://vinjamurivaradarajaiyengar.com/Guruvayur_Dorai.htm
https://web.archive.org/web/20160304195245/http://vinjamurivaradarajaiyengar.com/Guruvayur_Dorai.htm
4 March 2016
18 June 2025
en'I got a standing ovation in France'
https://www.thehindu.com/features/friday-review/music/lsquoI-got-a-standing-ovation-in-Francersquo/article16853991.ece
The Hindu
23 January 2012
18 June 2025
en
पुरस्कार
कलैमामणि, 1990 – तमिलनाडु सरकार द्वारा
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1996संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची
http://www.sangeetnatak.gov.in/sna/awardeeslist.htm
संगीत नाटक अकादमी
5 February 2016
https://web.archive.org/web/20160331060603/http://www.sangeetnatak.gov.in/sna/awardeeslist.htm
31 March 2016
संगीत नाटक अकादमी टैगोर रत्न, 2011
संगीत कलाशिखामणि, 2003 – इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी, चेन्नई
संदर्भ
Guruvayur Dorai
श्रेणी:1935 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मृदंग वादक
श्रेणी:केरल के संगीतकार
श्रेणी:भारतीय शास्त्रीय संगीतकार
श्रेणी:भारतीय तालवाद्य वादक
श्रेणी:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता
श्रेणी:कलैमामणि प्राप्तकर्ता
श्रेणी:गुरुवायुर के लोग
श्रेणी:पद्म श्री सम्मान प्राप्तकर्ता (कला)