411 REFERENCE · Wikipedia
राजबली पाण्डेय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ. राजबली पाण्डेय yes 1907 05 07 करौनी गाँव, रुद्रपुर तहसील, देवरिया, उ.प्र. yes 1971 06 06 1907 05 07 वाराणसी, भारत वाराणसी, भारत भारत भारत बी.ए. (प्रतिष्ठा) संस्कृत (1931) एम.ए. (1933)डी.लिट् (1936) कला संकाय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय 1930–71 वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत
डॉक्टर राजबली पाण्डेय (७ मई १९०७ -- ६ जून १९७१) संस्कृत के विद्वान, लेखक एवं इतिहासकार थे। उन्होंने हिंदू संस्कारों और वेदों के सामाजिक-धार्मिक अध्ययन पर अनेक पुस्तकें लिखीं।
जीवन
डॉ. राजबली पाण्डेय का जन्म ७ मई १९०७ को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के करौनी गाँव में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संस्कृत के साथ बीए किया, तत्पश्चात् १९३३ में वहीं से एम.ए. एवं १९३६ में डी.लिट् किया। शिक्षा ग्रहण के उपरान्त उन्होंने अपने जीवन की आरम्भ गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित "कल्याण" के संपादक और रामकृष्ण डालमिया की पुत्री रमाबाई के ट्यूटर के रूप में की थी। उन्हें 1936 में महामना मदनमोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में नियुक्त किया था। उन्हें तत्कालीन उपकुलपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा रीडर के रूप में पदोन्नत किया गया। उन्हें 1952 में कॉलेज ऑफ इंडोलॉजी (भारती महाविद्यालय) के प्रमुख और प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया था। राजनीतिक दबाव के कारणए सर्वे ऑफ दि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, संशोधन विधेयक 1964 9 उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छोड़ दिया और प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के प्राचार्य और अध्यक्ष के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (जबलपुर विश्वविद्यालय) से जुड़ गए।
प्रकाशन
Hindu Samskaras : 978-8120803961
अथर्ववेद : 978-8120803961
Pocket Guide to Popular Hinduism: 8173032300
ऋग्वेद : 978-8189182632
सामवेद : 978-8128801464
यजुर्वेद : 979-8189182648
प्राचीन भारत : 9788171241293
भारतीय पुरालिपि : 9788180315763
Vikramaditya of Ujjaini
विक्रमादित्य संवत् प्रवर्तक
चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
भारतीय इतिहास की भूमिका
भारतीय इतिहास का परिचय
यदुवंश का इतिहास
Indian Paleography
अशोक के अभिलेख
Historical and Literary Inscriptions
भारतीय नीति का विकास
Varanasi, the heart of Hinduism
हिन्दू धर्मकोश : 9789382175315
स्वर्गीय पद्मभूषण पण्डित कुञ्जीलाल दुबे स्मृति ग्रन्थ
हिन्दी साहित्य का बृहत् इतिहास
Popular Hinduism at a glance
गोरखपुर जनपद और उसकी क्षत्रिय जातियों का इतिहास
बाहरी कड़ियाँ
हिन्दू धर्मकोश
सन्दर्भ
श्रेणी:लेखक