Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिविल सेवा परीक्षा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिविल सेवा परीक्षा भारत की एक प्रतियोगी परीक्षा है जिसके परिणाम के आधार पर भारत सरकार केंद्रीय व राज्य प्रशासन के लिये सिविल सेवाओं के अधिकारी (जैसे जिलाधिकारी) IPS पुलिस अधिकारी चुने जाते हैं। UPSC प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है। UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा का सम्पूर्ण चक्र वर्ष का होता है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को देश के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलता है।जैसे कि IAS, IFS आदि के लिए चुने जा सकते हैं। यह संस्थान फर्जी डिग्री की कोई जांच नहीं करता न ही परीक्षा प्रणाली में किसी प्रकार की पारदर्शिता रखता है सिविल सेवा परीक्षा शुल्क महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग₹ 0/- निशुल्कअन्य सभी वर्ग₹ 100/- सिविल सेवा परीक्षा का आवेदन केवल UPSC की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है प्रकिया सिविल सेवा परीक्षा में तीन स्तर होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा साक्षात्कार प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा पैटर्न प्रारंभिक परीक्षा मूल रूप से अगले चरण "मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को चयनित करने के लिए" एक अनुवीक्षण परीक्षा के रूप में कार्य करती है। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 400 अंकों के लिए दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र (बहुविकल्पीय प्रश्न) होते हैं। प्रत्येक पेपर में 200 अंक और दो घंटे आवंटित किए गए हैं। हालांकि, नेत्रहीन उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए अतिरिक्त 20 मिनट प्रदान किए जाएंगे। चूंकि यह एक अर्हक परीक्षा है, इसलिए इस परीक्षा में प्राप्त अंकों की गणना किसी उम्मीदवार की योग्यता के अंतिम क्रम को निर्धारित करने के लिए नहीं की जाती है यदि वह मुख्य परीक्षा के लिए भी उत्तीर्ण होता है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में चुना जाता हैं और दूसरा पेपर प्रशासनिक सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) के रूप में जाना जाता है उनमे पास होने के लिए 33% अंक अनिवार्य हैं। अन्यथा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को चयनित नहीं हो सकते। मुख्य परीक्षा परीक्षा पैटर्न मुख्य परीक्षा में योग्यता के लिए 2 अहर्ता प्रश्नपत्र और 7 प्रश्नपत्र होंगे। सभी 9 पेपरों में निबंधात्मक -प्रकार के प्रश्न होंगे। सात पत्रों में से प्रत्येक के लिए प्रश्न पत्र पारंपरिक (निबंध) प्रकार का होगा और तीन घंटे आवंटित होगा। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी और हिंदी में निर्धारित किया जाता है (भाषा पत्र के साहित्य को छोड़कर)। यूपीएससी सिलेबस: संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा प्रणाली प्रश्नपत्रविषयअंक1निबंध2502सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)2503सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)2504सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)2505सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति)2506वैकल्पिक विषय- प्रश्नपत्र-12507वैकल्पिक विषय- प्रश्नपत्र-22508क्वालिफाइंग-1 अंग्रेज़ी भाषा3009क्वालिफाइंग-2 हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा300लिखित परीक्षा1750व्यक्तित्व परीक्षण (Interview)275कुल योग2025 व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार उम्मीदवार का साक्षात्कार एक पैनल द्वारा लिया जाता है जिनके पास उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड पहले से होगा। यह 275 अंकों का होता है, जिसे मुख्य परीक्षा के अंको में जोड़ा जाता है। मूल रूप से, साक्षात्कार न केवल बौद्धिक गुणों का आकलन है, बल्कि सामाजिक लक्षणों और वर्तमान मामलों में रुचि उम्मीदवार की रूचि का भी प्ररीक्षण भी करता है। साक्षात्कार पैनल द्वारा जांचे जाने वाले कुछ गुण इस प्रकार हैं: मानसिक सतर्कता आत्मसात की महत्वपूर्ण शक्तियां स्पष्ट और तार्किक प्रदर्शन निर्णय का संतुलन विविधता और रूचि की गंभीरता सामाजिक सामंजस्य और नेतृत्व की क्षमता बौद्धिक और नैतिक अखंडता सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट IAS Officer Kaise Bane? | आईएएस ऑफिसर – योग्यता, सैलरी, कार्य https://web.archive.org/web/20230314125758/https://perceivinginhindi.com/ias-kaise-bane/ 14 मार्च 2023 श्रेणी:प्रतियोगिता परीक्षा