Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेई नदी (चीन)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|वेई नदी का जलसम्भर क्षेत्र thumb|230px|पश्चिमी झोऊ राजवंश (१०५०-७७१ ईपू) के ज़माने में चीनी आबादियाँ - इसमें वेई के किनारे लोगों के बसेरे साफ़ दिखते हैं वेई नदी या वेई हो (渭河, वेई हो; We River) चीन के गांसू और शान्शी प्रान्तों में बहने वाली ८१८ की लम्बी एक नदी है जो प्रसिद्ध पीली नदी (ह्वांग हो) की सबे बड़ी उपनदी भी है। वेई नदी का स्रोत गांसू प्रांत के वेईयुआन ज़िले (Weiyuan) में है - दरसल चीनी भाषा में 'वेई युआन' का मतलब ही 'वेई का स्रोत' है। वेई नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल १,३५,००० वर्ग किमी है। इसकी मुख्य उपनदियाँ लुओ नदी, जिंग नदी और चिशुई नदी हैं।The Yellow River: water and life, Tetsuya Kusuda, World Scientific, 2010, ISBN 978-981-4280-95-2, ... The Wei River is a major tributary of the Yellow River basin, which is 144000 km2 wide and 818 km long. The Wei River flows through three provinces: Shaanxi, Gansu and Ningxia ... इतिहास वेई नदी का चीनी सभ्यता के प्राचीन इतिहास में महत्वपूर्ण किरदार रहा है और झोऊ, चिन, हान और तंग राजवंशों की राजधानियाँ इसी के किनारे बसी हुई थी। इसकी ऐतिहासिक उत्तरी रेशम मार्ग (जिसके ज़रिये चीन और मध्य एशिया व यूरोप के दरमियान व्यापार चलता था) में भी अहम भूमिका रही है क्योंकि उत्तरी रेशम मार्ग शिआन (राजधानी शहर) से पश्चिम में वेई के ऊपरी हिस्से पर स्थित तिआनशुई से जुड़ा हुआ था जहाँ से मार्ग लान्झू और फिर हेशी गलियारे से होता हुआ पहले दुनहुआंग (Dunhuang) और फिर टकलामकान रेगिस्तान से उत्तर से चक्कर खा कर कशगार शहर पहुँचता था और फिर पार्थिया के मध्य एशियाई इलाक़े में दाख़िल होता था।Silk Road, North China https://web.archive.org/web/20170628202642/http://www.megalithic.co.uk/article.php?sid=18006 28 जून 2017 , C.Michael Hogan, ed. Andy Burnham, The Megalithic Portal इन्हें भी देखें पीली नदी हेशी गलियारा लान्झू शिआन गांसू सन्दर्भ 2 श्रेणी:पीली नदी श्रेणी:चीन की नदियाँ श्रेणी:गांसू श्रेणी:शान्श़ी