411 REFERENCE · Wikipedia
आलाप्पुड़ा रेलवे स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आलाप्पुड़ा रेलवे स्टेशन (एलेप्पी रेलवे स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है, कोड: एएलपी), भारत के केरल राज्य आलाप्पुड़ा जिले में स्थित है। यह स्टेशन एरनाकुलम-कायाकमुलम तटीय रेलवे लाइन का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन भारतीय रेल के दक्षिणी रेलवे द्वारा संचालित है और तिरुवनंतपुरम रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आता है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई ८ मीटर हैं। इस स्टेशन से कोचीन इंटरनेशनल नेडुंबैस्री हवाई अड्डा 79 किमी की दूरी एवं तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (12 9.2 किमी / 80.28 मील) पर स्थित हैं।
== इतिहास ==
एरनाकुलम दक्षिण-आलाप्पुड़ा तटीय रेलवे लाइन का उद्घाटन 16 अक्टूबर 1989 को किया गया था। 1992 में इस रेलवे लाइन को कायमकुलम में बढ़ा दिया गया था।
== अभिन्यास (खाका) ==
आलाप्पुड़ा रेलवे स्टेशन में लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनों को संभालने के लिए 3 प्लेटफार्म हैं।
== महत्व ==
केरल में आलाप्पुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। आलाप्पुड़ा के अप्रवाही जल (बैक वाटर्स) केरल के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण में से एक हैं। वार्षिक नेहरू ट्राफी बोट रेस को देखने के लिए आलाप्पुड़ा एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। आलाप्पुड़ा रेलवे स्टेशन आलाप्पुड़ा और इसके आसपास पर्यटकों के पर्यटक आकर्षणों का दौरा करने के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा यहाँ पर ५२ ट्रेने रूकती हैं जिनमे ८ ट्रेने यहाँ से खुलती हैं एवं ८ ट्रेने यहाँ पर अपनी यात्रा का समापन करती हैं।
== सन्दर्भ ==