411 REFERENCE · Wikipedia
वाणी जयराम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वाणी जयराम Vani Jairam 2014 FF (cropped).jpg 2015 में वाणी जयराम 250px solo_singer yes 1945 11 30Sampath Janani Serenading a dream http://www.newindianexpress.com/cities/chennai/article1358927.ece 29 April 2014 The New Indian Express 29 November 2012 https://web.archive.org/web/20140429214501/http://www.newindianexpress.com/cities/chennai/article1358927.ece 29 अप्रैल 2014 live वेल्लोर, तमिल नाडु, भारत yes 2023 2 4 1945 11 30 चेन्नई, तमिल नाडु, भारत स्वर पार्श्व गायिका 1971 – 2023 आधिकरिक वेबसाइट
वाणी जयराम (जन्म: 30 नवंबर 1945 – 04 फ़रवरी 2023) जिन्हें आधुनिक भारत की मीरा भी कहा जाता है, एक भारतीय गायिका थीं। वो दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक पार्श्व गायिका के रूप में जानी जाती थीं।गायिका वाणी जयराम के पति का निधन, उनके गानों में निभाते थे बेहद अहम भूमिका https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/singer-vani-jairam-husband-ts-jayaram-passed-away अमर उजाला 15 फरवरी 2019 25 सितम्बर 2018 https://web.archive.org/web/20190216053745/https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/singer-vani-jairam-husband-ts-jayaram-passed-away 16 फ़रवरी 2019 live वाणी अक्सर 1970 के दशक से लेकर 1990 के दशक के अंत तक भारत भर के कई संगीतकारों की पसंद रही। हिन्दी के अलावा, उन्होंने कई भारतीय भाषाओं, जैसे तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, ओड़िया, गुजराती और बंगाली भाषाओं में गाया।
वाणी ने तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात राज्यों से राज्य सरकार के पुरस्कार भी जीते।जन्मदिन पर विशेष : वाणी जयराम को 'बोले रे पपीहरा' ने किया मशहूर https://khabar.ndtv.com/news/filmy/happy-birthday-vani-jairam-1249303 एनडीटीवी इंडिया 15 फरवरी 2019 30 नवम्बर 2015 https://web.archive.org/web/20190216035443/https://khabar.ndtv.com/news/filmy/happy-birthday-vani-jairam-1249303 16 फ़रवरी 2019 dead 2012 में, उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म संगीत में उनकी उपलब्धियों के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - साउथ से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1980 में मीरा (1979) के लिये फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार भी जीता।
करियर
हिन्दी सिनेमा
वसंत देसाई के साथ वाणी के अच्छे व्यावसायिक जुड़ाव के कारण उनकी सफलता ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म गुड्डी (1971) के साथ हुई। देसाई ने वाणी को फिल्म में तीन गाने रिकॉर्ड करने की पेशकश की, जिसमें गीत "बोले रे पपीहारा", लोकप्रिय हुआ और उसने उन्हें तुरंत पहचान दी। वह हिन्दी सिनेमा के संगीत निर्देशकों में से प्रत्येक के लिए कुछ गाने गाती रहीं, जिनमें चित्रगुप्त, नौशाद (पाकीज़ा (1972) में एक शास्त्रीय गीत और आईना (1977) में आशा भोंसले के साथ एक युगल गीत), आर. डी. बर्मन (छलिया (1973) में मुकेश के साथ एक युगल गीत), कल्याणजी आनंदजी, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, और जयदेव (परिणय (1974) में मन्ना डे के साथ एक युगल और सोलहवाँ सावन (1979) में एक एकल)। पंडित रविशंकर द्वारा रचित मीरा (1979) के गीत "मेरे तो गिरधर गोपाल" के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने इस फिल्म के लिए 12 से अधिक भजन रिकॉर्ड किए जो बेहद लोकप्रिय हुए।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1945 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२३ में निधन
श्रेणी:भारतीय फिल्म पार्श्वगायक
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:तमिलनाडु के लोग
श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता