411 REFERENCE · Wikipedia
रियाद महरेज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रियाद महरेज़ Algérie - Arménie - 20140531 - Riyad Mahrez (cropped).jpg महरेज़ 2014 में अल्जीरिया के साथ रियाद करीम महरेज़2017 Africa Cup of Nations Squad List – Algeria http://www.cafonline.com/Portals/0/Total%20AFCON%202016/CAN%20Gabon%20Squad%20lists.pdf Confederation of African Football 30 जून 2023 1991 2 21 yhttps://www.premierleague.com/players/8983/Riyad-Mahrez/overview Riyad Mahrez: Overview प्रीमियर लीग 30 जून 2023 फ्रांस 1.79 मीटरआर. महरेज़ https://int.soccerway.com/players/riyad-mahrez/156662/ सॉकरवे.कॉम 30 जून 2023 विंगर मैनचेस्टर सिटी 26
रियाद महरेज़ (Riyad Mahrez) एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए विंगर के रूप में खेलते हैं और अल्जीरिया की राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं।
महरेज़ ने अपने करियर की शुरुआत युवा खिलाड़ी के तौर पर फ्रांस के क्लब एएएस सरसेल्स से की थी। वह 2009 में फ्रांस के क्विम्पर फुटबॉल क्लब के साथ पेशेवर खिलाड़ी बने जहां उन्होंने केवल एक सत्र खेला। क्विम्पर के बाद वह ले हावरे एथलेटिक क्लब में शामिल हुए और क्लब के साथ कुल तीन सत्र खेले। शुरुआत में महरेज़ क्लब की रिज़र्व टीम के लिए खेला करते थे और फिर वह क्लब टीम के नियमित खिलाड़ी बन गए। जनवरी 2014 में महरेज़ ने इंग्लैंड के क्लब लीसेस्टर सिटी के लिए हस्ताक्षर किए और क्लब को इंग्लिश फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप जीतने में मदद की। वह अल्जीरियाई फुटबॉलर ऑफ द ईयर, पीएफए प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर थे और प्रीमियर लीग पीएफए टीम ऑफ द ईयर के सदस्य थे क्योंकि उन्होंने लीसेस्टर सिटी को 2015-16 प्रीमियर लीग जीतने में मदद की थी। महरेज़ ने 2018 में मैनचेस्टर सिटी के साथ अनुबंध किया और अपने पहले ही सत्र में प्रीमियर लीग, एफए कप और ईएफएल कप जीता। मैनचेस्टर सिटी के साथ आगे के सत्रों में उन्होंने तीन लीग खिताब, एक एफए कप, दो ईएफएल कप और 2022-23 का यूईएफए चैंपियंस लीग जीता।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रोफाईल मैनचेस्टर सिटी एफ.सी. के वेबसाइट पर
श्रेणी:1991 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फुटबॉल खिलाड़ी