411 REFERENCE · Wikipedia
जोहोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोहोरJohorجوهر / 柔佛 Johor in Malaysia.svg जोहोर बाहरू १९,२१० ३५,५३,६०० २०१५ १७४ ज़िले १० जोहोरी मलय, अंग्रेज़ी
जोहोर मलेशिया का एक राज्य है।"The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992 यह मलेशिया का सबसे अधिक विकसित राज्य माना जाता है। जोहोर के पड़ोस में सिंगापुर द्वीप देश है, जिस से वह जोहोर जलसन्धि द्वारा बिछड़ा हुआ है, हालाँकि आधुनिक काल में इस जलसन्धि पर एक पुल द्वारा सहज सड़क यातायात चलता है।
राजपरिवार व औपचारिक नाम
मलेशिया में अलग-अलग राज्यों के पुराने राजपरिवारों को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। जोहोर का संवैधनिक अध्यक्ष सुल्तान कहलाता है हालाँकि इस पद के साथ कोई वास्तविक प्रशासनिक अधिकार नहीं आते। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और जोहोर का नाम "जोहोर दार-उल-ताज़ीम" (جوهر دارالتّعظيم) है, यानि "जोहोर, गरिमा का घर"। मलेशिया के राज्यों में अक्सर राजपरिवारों की राजधानी राज्य की प्रशासनिक राजधानी से अलग होती है और जोहोर राज्य की राजसी राजधानी मुआर है।
इन्हें भी देखें
जोहोर बाहरू
मुआर (शहर)
मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र
सन्दर्भ
*
श्रेणी:मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र
श्रेणी:मलक्का जलसन्धि