411 REFERENCE · Wikipedia
डीएएमपीई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चीन ने डीएएमपीई उपग्रह का प्रक्षेपण किया है।
परिचय
चीन ने रहस्यमय काले पदार्थ पर प्रकाश डालने वाले डार्क मैटर पार्टिकल एक्सप्लोरर (डीएएमपीई) उपग्रह का 17 दिसंबर, 2015 को प्रक्षेपण किया।
यह देश का पहला अंतरिक्ष टेलीस्कोप था और इसका प्रक्षेपण जीक्वान (Jiuquan) उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक लांग मार्च 2-डी रॉकेट द्वारा किया गया।
उपग्रह का उद्देश्य अदृश्य कण डार्क मैटर के स्मोकिंग गन के संकेत प्राप्त करना है। वैज्ञानिकों को कहना है कि ब्रह्मांड का अधिकांश द्रव्यमान इन्हीं कणों से बना हैं।
यह उपग्रह 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूर्य की समकालिक कक्षा में स्थापित होगा, जो अंतरिक्ष में उच्च ऊर्जा कणों की दिशा, ऊर्जा और इलैक्ट्रिक चार्ज का निरीक्षण करेगा।
इस उपग्रह को वुकोंग (Wukong) उपनाम दिया गया।
सन्दर्भ
https://web.archive.org/web/20160912161024/http://www.sciencemag.org/news/2015/12/china-launches-satellite-join-hunt-dark-matter
http://www.sciencemag.org/sites/default/files/styles/article_main_small/public/images/DAMPE%20rendering_0.jpg?itok=NAYfmI8b×tamp=1450346905
श्रेणी:उपग्रह