Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लियाओ नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|लियाओ नदी मंडल का नक़्शा लियाओ नदी या लियाओ हे (辽河, लियाओ हे; Liao River) पूर्वोत्तरी चीन की मुख्य नदी है। इसकी कुल लम्बाई १,३४५ किमी है और चीन के लियाओनिंग प्रांत और लियाओदोंग प्रायद्वीप का नाम इसी नदी पर पड़ा है। विवरण इस नदी की पश्चिमी शाखा शार मोरोन नदी (Xar Moron) और लाओहा नदी (Laoha) नदियों के मिलने से बनती है। आगे चलकर इसका विलय ख़ीन्गन पहाड़ों (Khingan) से उतरने वाली शिन्काई नदी (Xinkai) से होता है। लियाओ की पूर्वी शाखा का नाम दोंग लियाओ नदी (Dong Liao) है और लियाओनिंग प्रांत के मध्य भाग के पहाड़ों से निकलती है। यह दोनों शाखाएँ लियाओनिंग, जीलिन और भीतरी मंगोलिया प्रान्तों के मिलन क्षेत्र में विलय होती हैं और फिर मैदानी इलाक़े से निकलकर बोहाई सागर में बह जाती है। लियाओ नदी में चिआन पर्वतों से उतरने वाली हून हे (Hun He) और ताईज़ी हे (Taizi He) नामक दो उपनदियाँ भी मिलती हैं।Liao Architecture, Nancy Shatzman Steinhardt, University of Hawaii Press, 1997, ISBN 978-0-8248-1843-2, ... Eastward into this point flows the West Liao River, across nearly 500 kilometers of Inner Mongolia. Together the two Liao Rivers serve the modern cities of Liaoning and Inner Mongolia ... पूर्वोत्तरी चीन के कुछ शेनयांग जैसे महत्वपूर्ण शहर लियाओ नदी के किनारे बसे हुए हैं। कुल मिलकर लियाओ नदी का जलसम्भर क्षेत्र २,३२,२०० वर्ग किमी है। इन्हें भी देखें बोहाई सागर लियाओनिंग चिआन पर्वत सन्दर्भ 2 श्रेणी:लियाओनिंग श्रेणी:जीलिन श्रेणी:भीतरी मंगोलिया श्रेणी:चीन की नदियाँ