Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेटा अक्विलाए तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|गरुड़ तारामंडल में बीटा अक्विलाए β द्वारा नामांकित तारा है बीटा अक्विलाए, जिसका बायर नाम भी यही (β Aquilae या β Aql) है, गरुड़ तारामंडल का एक तारा है। यह एक G8IV श्रेणी का उपदानव तारा है। बीटा अक्विलाए का वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) इतना स्थाई है कि १९४३ से अन्य तारों का श्रेणीकरण अक्सर इस से तुलना कर के किया जाता है।Anchor Points for the MK System of Spectral Classification https://web.archive.org/web/20190625094716/http://www.astro.utoronto.ca/~garrison/mkstds.html 25 जून 2019 , R. F. Garrison, Bulletin of the American Astronomical Society, Page 1319, volume 25, 1993, Accessed 2012-02-04 यह तारा पृथ्वी से लगभग ४४.७ प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं और यहाँ से देखी गई इसकी चमक (सापेक्ष कांतिमान) +३.७१ मैग्नीट्यूड है। यह एक प्रतीत होने वाला तारा दूरबीन से देखने पर दोहरा तारा नज़र आता है। इसका साथी तारा बीटा अक्विलाए बी (β Aquilae B) कहलाता है और १२वें मैग्नीट्यूड की बहुत धुंधली चमक रखता है (याद रहे कि मैग्नीट्यूड ऐसा उल्टा माप है जो जितना अधिक हो तारा उतना ही कम रोशन होता है)। अन्य भाषाओँ में बीटा अक्विलाए को "अलशाइन" (Alshain) भी कहते है। यह नाम अरबी भाषा के "ur الشاهين" ("अल-शाहीन") से लिया गया है जिसका मतलब "बहरी" (पेरेग्रिन फाल्कन, एक क़िस्म की चील) होता है। विवरण बीटा अक्विलाए का व्यास (डायमीटर) सूरज के व्यास का ३.२८ गुना है और इसका द्रव्यमान (मास) सौर द्रव्यमान का १.२६ गुना है। इसकी चमक (यानि निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज से ६ गुना है। बीटा अक्विलाए की आयु ९.६ से ११.४ अरब वर्ष के बीच है। इन्हें भी देखें गरुड़ तारामंडल उपदानव तारा सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:उपदानव तारे श्रेणी:गरुड़ तारामंडल