411 REFERENCE · Wikipedia
अवधेश नारायण सिंह (गणितज्ञ)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अवधेश नारायण सिंह (बनारस, 1901 - 10 जुलाई, 1954) एक भारतीय गणितज्ञ और गणित के इतिहासकार थे।
अवधेश नारायण सिंह बनारस के निवासी थे। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की जहां वे गणेश प्रसाद के छात्र थे। उन्होंने 1929 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से "अवकलन और अनवकलनीय फलन (Derivation and Non-Differentiable functions)" नामक अपने शोध प्रबंध के लिए गणित में डी. एस-सी. प्राप्त किया। डी. एस. सी. प्राप्त करने के बाद, वे लखनऊ विश्वविद्यालय गए, जहाँ वे 1940 में एक रीडर और 1943 में एक प्रोफेसर बने। वहाँ उन्होंने एक हिंदू गणित खण्ड खोला और बनारस गणितीय सोसायटी को 'भारत गणित परिषद' नाम पुनर्जीवित किया। 1930 के दशक में उन्होंने बिभूतिभूषण दत्त के साथ 'भारतीय गणित का इतिहास' लिखा, जो एक मानक ग्रन्थ बन गया। एक गणितज्ञ के रूप में, उन्होंने अनवकलनीय फलनों (non-differentiable functions ) पर कार्य किया।S. D. Sinvhal 1954 Dr. Avadhesh Singh (with bibliography and portrait) Ganita 5 2 1–7Writing the History of Mathematics Joseph W. Dauben Scriba Christoph J. 2002 Birkhäuser 523 Joseph Dauben Christoph Scriba
प्रकाशन
अवधेश नारायण सिंह ने भारतीय गणित के इतिहास से संबंधित लगभग एक दर्जन शोधपत्र और अनवकलनीय फलनों से सम्बन्धित तीन दर्जन शोध पत्र प्रकाशित किए। उन्होंने निम्नलिखित दो पुस्तकें भी प्रकाशित कींः Writing the History of Mathematics Joseph W. Dauben Scriba Christoph J. 2002 Birkhäuser 523 Joseph Dauben Christoph ScribaJoseph W. Dauben; Scriba, Christoph J. (2002). Writing the History of Mathematics. Birkhäuser. p. 523.
"द थ्योरी एंड कंस्ट्रक्शन ऑफ नॉन-डिफरेंशिएबल फंक्शंस", लखनऊ विश्वविद्यालय अध्ययन संख्या I, 1935
https://archive.org/details/in.gov.ignca.9325/mode/2up?view=theater A History of Hindu Mathematics: A Source Book (Part I Numerical Notation and Arithmetic) Bibhuti Bhushan Datta and Avadhesh Narayan Singh 1935 Motilal Banarsidass First Lahore 2 August 2023
https://archive.org/details/in.gov.ignca.7758/page/n5/mode/2up?view=theater A History of Hindu Mathematics: A Source Book (Part II Algebra) Bibhuti Bhushan Datta and Avadhesh Narayan Singh 1938 Motilal Banarsi Das First Lahore 2 August 2023
"हिंदू गणित का इतिहास" के खंड 3 का संपादन कृपा शंकर शुक्ल ने किया था और इसे इंडियन जर्नल ऑफ हिस्ट्री ऑफ साइंस (भाग 5,1980 से भाग 28,1993) में कई शोध पत्रों में प्रकाशित किया गया था। ये संपादित शोधपत्र भारतीय गणित और खगोल विज्ञान में अध्ययन (कृपा शंकर शुक्ल के चयनित लेख) में उपलब्ध हैं।Studies in Indian Mathematics and Astronomy: Selected Articles of Kripa Shankar Shukla Aditya Kolachana, K. Mahesh and K. Ramasubramanian 2019 Hindustan Book Agency/Springer New Delhi 188–483
सन्दर्भ
श्रेणी:गणित के इतिहासकार