411 REFERENCE · Wikipedia
कसौली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कसौली (Kasauli) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन ज़िले में स्थित एक छावनी नगर और हिल स्टेशन है।
== विवरण ==
समुद्री तल से 1795 की ऊँचाई पर स्थित कसौली हिमाचल प्रदेश Archived 2023-06-07 at the वेबैक मशीन का एक छोटा पर्वतीय स्थल है। यह शिमला के दक्षिण में 77 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है और टॉय ट्रेन पर जो समय शिमला की पहाडियों के पास पहुंचने पर कसौली दिखाई देता है। अपनी सफाई और सुंदरता के कारण मशहूर कसौली में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसे कभी कभार छोटा शिमला कहा जाता है और यह पर्वतीय स्थान फर, रोडोडेंड्रॉन, अखरोट,, ओक और विलो के लिए प्रसिद्ध है। कसौली में 1900 के दौरान पाश्चर संस्थान की स्थापना की गई जहां एंटी रेबीज टीका, पागल कुत्ते के काटने की दवा के साथ हाइड्रो फोबिया रोग का इलाज भी किया जाता है। कसौली प्रसिद्ध लेखक रसकिन बॉन्ड का जन्म स्थान भी है। यहाँ पर ह्रितिक रोशन की फ़िल्म कोई मिल गया की शूटिंग हुई थी।
कसोल की यात्रा करने के लिए भुंतर के रास्ते कुल्लू से कसोल जाने वाली बस को 40 किमी की दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे लगते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
सोलन ज़िला
हिमाचल प्रदेश
कसौली केसे जाए? | बेस्ट टाइम | टूर गाइड Archived 2023-06-07 at the वेबैक मशीन
== सन्दर्भ ==