Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैरल–सुपे सभ्यता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैरल–सुपे कैरल, नॉर्टे चिको Peru_site_locations.png पेरू में कैरल-सुपे स्थलों को दर्शाने वाला मानचित्र। लीमा, पेरू लगभग 3,500 ईसा पूर्व से 1800 ईसा पूर्व तक कपास पूर्व सिरेमिक एस्परो लौरिकोचा कोटोश कैरल-सुपे (इसे कैरल और नॉर्टे चिको के नाम से भी जाना जाता है) एक जटिल कोलम्बस-पूर्व युग युग का समाज था जिसमें तीस प्रमुख जनसंख्या केंद्र शामिल थे। वर्तमान में यह पेरू के उत्तर-मध्य तटीय क्षेत्र कैरल में स्थित है। यह सभ्यता चौथी और दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के बीच फली-फूली तथा फोर्टालेजा क्षेत्र के हुआरिकंगा में इसके पहले शहर का निर्माण लगभग 3500 ईसा पूर्व में हुआ।मॉन चार्ल्स सी. 1491 : न्यू रिवीलेशंस ऑफ द अमेरिकास बिफोर कोलंबस https://archive.org/details/149100char/page/199/mode/1up विंटेज बुक्स 18 जनवरी 2025 2006 3100 ईसा पूर्व से यह बड़े पैमाने पर मानव बस्तियाँ और सामुदायिक निर्माण स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे। 1800 ईसा पूर्व के आसपास इस सभ्यता का पतन हो गया।आर्कियोलॉजिस्ट शेड न्यू लाइट ऑन अमेरिकास एयरलिस्ट नोन सिविलाइजेशन http://www.niu.edu/PubAffairs/RELEASES/2004/dec/peru.shtml web.archive.org 18 जनवरी 2025 9 फरवरी 2007 9 फ़रवरी 2007 https://web.archive.org/web/20070209015324/http://www.niu.edu/PubAffairs/RELEASES/2004/dec/peru.shtml dead 21वीं सदी के प्रारम्भ से ही इसे अमेरिका की सबसे प्राचीन सभ्यता माना जाता रहा है तथा यह उन छह स्थलों में से एक है जहां विश्व में प्राचीन सभ्यताओं की अलग-अलग उत्पत्ति हुई।द एंशियंट एंडीज https://historyguild.org/the-ancient-andes/ हिस्ट्री गिल्ड 18 जनवरी 2025 14 फ़रवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250214133758/https://historyguild.org/the-ancient-andes/ dead इतिहास यह सभ्यता फोर्टालेजा, पातिविल्का और सुपे नदियों के किनारे विकसित हुई। इन नदी घाटियों के पास स्थलों का एक बड़ा समूह है। दक्षिण में हुओरा नदी के किनारे इसके कई संबद्ध स्थल हैं। कैरल-सुपे नाम सुपे घाटी में स्थित कैरल शहर से लिया गया है तथा यह एक विशाल और अच्छी तरह से अध्ययन किया गया कैरल-सुपे स्थल है। कैरल-सुपे सभ्यता में जटिल समाज का उदय मेसोपोटामिया में सुमेर के एक सहस्राब्दी बाद हुआ। यह मिस्र के पिरामिडों के समकालीन तथा मेसोअमेरिकी ओल्मेक सभ्यता से लगभग दो सहस्राब्दी पुराना है। इन्हें भी देखें सभ्यता का उद्गमस्थल मेसोपोटामिया सन्दर्भ श्रेणी:सभ्यता श्रेणी:प्राचीन इतिहास