Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टोनी ब्लेयर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टोनी ब्लेयर उर्फ एंथोनी चार्ल्स लिंटन ब्लेयर (अंग्रेज़ी: Anthony Charles Lynton Blair) (जन्म 6 मई, 1953) एक ब्रितानी राजनीतिज्ञ है, जो मई 1997 से जून 2007 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमन्त्री थे। 1994 से 2007 तक लेलेबर पार्टी के नेता रहे और वर्ष 1983 से 2007 तक सेजफ़ील्ड निर्वाचनक्षेत्र से संसद सदस्य रहे। वह अब अंतर्राष्ट्रीय मध्य-पूर्व चौकड़ी के दूत है। ब्लेयर का जन्म एडिनबर्ग में हुआ था। फेट्स कॉलेज में अपनी पढ़ाई करने के बाद इन्होंने सेंट जॉन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इनकी रुचि राजनीति में होने लगी और वे लेबर पार्टी से जुड़े और 1983 में पहली बार सेजफील्ड से संसद सदस्य बने। इन्होंने पार्टी को ब्रिटिश राजनीति के केंद्र में लाने में काफी मदद किया, जिससे उनकी पार्टी को फिर से सरकार बनाने का मौका मिले। इनकी पार्टी 1979 से सरकार बनाने में विफल रही थी। 1988 में इन्हें पार्टी के फ्रंटबेंच में नियुक्त किया गया और 1992 में यह छाया गृह सचिव बन गए। यह 1994 में जॉन स्मिथ के मौत के बाद अपने लेबर पार्टी के नेता के रूप में चुनाव के बाद वे विपक्ष के नेता भी बन गए। == सन्दर्भ ==